25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप
उत्तर प्रदेश

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में स्लो प्वाइजन देकर मारने की कोशिश के आरोप से जेल में खलबली है। कोर्ट के निर्देश पर मुख्तार का चेकअप डाक्टरों द्वारा कराया गया। ब्लड टेस्ट भी हुआ है। बहुचर्चित एंबुलेंस मामले में गुरुवार को बाराबंकी कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पेशी थी।

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप
Don Mukhtar’s allegation of slow poison causes panic in jail administration: checkup by doctors

जिसमें मुख्तार अंसारी पेश नहीं हुए, उनकी जगह उनके वकील की ओर से एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया है कि जेल के अधिकारी उन्हें स्लो प्वाइजन देकर मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें 16 मार्च को खाने में जहर दिया गया है। उन्हें खाना बनाने वाले रसोईया ने भी खाने का टेस्ट किया था, जिससे वह भी बीमार हो गया है। कोर्ट में दिए गए इस प्रार्थना पत्र के बाद कोर्ट ने मुख्तार अंसारी का इलाज कराने और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार को देर शाम जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों के पैनल से मुख्तार अंसारी का चेकअप कराया।

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप
Don Mukhtar’s allegation of slow poison causes panic in jail administration: checkup by doctors

मुख्तार अंसारी की हालत को सामान्य बताया, साथ ही यह भी बताया कि कुछ तकलीफ है, जिसके लिए दवा दी गई है। इस मामले में जेल अधीक्षक बांदा वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कोर्ट में मुख्तार ने अपने वकील के माध्यम से शिकायत की है। जिसका कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मुख्तार का चेकअप कराया गया है। उनका जेल मैनुअल के तहत इलाज कराया जा रहा है।जो भी मेडिकल रिपोर्ट आएगी उसे शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

COVID-19 in UP : प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले, रिकवरी दर को लेकर आई अच्छी खबर …

कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान तेज़: गांव- गांव पहुंची रणनीति, पंचायत चुनाव पर नजर !

बुंदेलखंड में सोलर ऊर्जा का चमत्कार : पैलानी में भी बनेगा 90 मेगावाट का प्लांट

City News Uttar Pradesh

हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बेटी की शादी का कर्ज और फसल बर्बादी से टूटा किसान: खेत में पेड़ से लटककर दी जान

City News Uttar Pradesh

बसपा नें प्रत्याशी घोषित करने में जिले में मारी बाजी : तिंदवारी से जयराम को दिया टिकट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़