29.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !
उत्तर प्रदेश

फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर पसीना बहाने वाले किसानों के लिए “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” एक ढाल की तरह पेश की गई थी। लेकिन बीते वर्षों के अनुभव ने इस योजना को किसानों के लिए ढाल की जगह छल का दस्तावेज़ बना दिया है। बीमा कंपनियां अब राहत की नहीं, दोहन की प्रतीक बन चुकी हैं। स्थिति यह है कि किसान अब फसल से कम और बीमा कंपनी की मनमानी से ज्यादा परेशान हैं।

फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !

वर्ष 2024-25 के खरीफ सीजन में 1,10,031 किसानों ने फसल बीमा कराया। इनमें से 1,05,731 किसान ऋणी और 4,300 गैर-ऋणी थे। बीमा कंपनी ने केंद्र व राज्य सरकारों के सहयोग से किसानों से 17.90 करोड़ रुपये का प्रीमियम वसूला। सितंबर 2024 में जब केन और यमुना नदी की बाढ़ और अत्यधिक वर्षा ने हजारों किसानों की फसल तबाह कर दी, तब 45 हजार से अधिक किसानों ने क्लेम दाखिल किया। लेकिन बीमा कंपनी ने सिर्फ 22,510 किसानों को 7.37 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर बाकी दावों को यह कहकर खारिज कर दिया कि “नुकसान आंशिक था।”

फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !

किसानों का आरोप है कि क्षति का आंकलन कंपनी मनमाने तरीके से करती है, मुआवजा मिलने में महीनों लग जाते हैं, और अंतिम फैसला बिना किसानों की सुनवाई के थमा दिया जाता है। किसान अब बीमा कंपनियों की चाल और सरकारी प्रक्रिया के भरोसे पर यकीन नहीं कर पा रहे। किसान सवाल उठा रहे हैं कि जब समय पर मुआवजा नहीं मिलेगा, जब नुकसान का सही आकलन नहीं होगा, तो फिर क्यों करें बीमा ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अजब-गजब ! स्वर्गलोक में भी बटी किसान सम्मान निधि !

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें गाया मधुर भजन : वाल्मीकि जयंती पर हुये धार्मिक आयोजन

जिले के मेधावी छात्र एवं छात्राएं एक लाख के चेक एवं टेबलेट से हुये सम्मानित

विधायक प्रकाश द्वारा ‘दंगल’ का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का ‘संगम’

विधायक प्रकाश नें बांदा को बना दिया महानगर: यातायात ट्रैफिक लाइट के किया हवाले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़