24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल
उत्तर प्रदेश

एडीएम के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध धोखाधड़ी मुकदमा हुआ दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एडीएम का खुद को रिश्तेदार बताकर काम करवाने के नाम पर दूसरों से रुपयों की ठगी करने वाले आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। फेसबुक में पोस्ट देखने के बाद एडीएम ने खुद मामले को संज्ञान लिया है। लाखों रुपये ऐंठने के मामले की जांच कराई जा रही है।

एडीएम के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध धोखाधड़ी मुकदमा हुआ दर्ज
Fraud case registered against the person who cheated in the name of ADM

एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी की वर्ष 2019 से 2021 तक सुल्तानपुर जनपद में तैनाती रही है। वहां रवींद्र मिश्रा नाम का एक व्यक्ति खुद को एडीएम का अन्य लोगों से रिश्तेदार बताता रहा है। इसके एवज में वह दूसरों से अधिकारी से कहकर उनके काम करवाने के लिए कहा था। काम करवाने के बदले में वह दूसरे लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गलत ढंग से उसने दो वर्ष में उनके वहां के कार्यकाल में करीब 15 से 20 लाख रुपये तक की हेराफेरी की है। बाद में वहां से वर्ष-2021 में एडीएम का स्थानांतरण बांदा जनपद हो गया।

यहां आने के बाद उन्होंने फेसबुक में एक पोस्ट देखी। जिसमें उनके नाम पर सुल्तान के रवींद्र मिश्रा की ओर से ठगी करने का जिक्र है। जिसको लेकर एडीएम ने खुद आरोपित के विरुद्ध बांदा कोतवाली में धोखा-धड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम ने बताया कि उनसे वहां मिलने बहुत से पीड़ित आते रहे हैं। आरोपित ने कब और कैसे ठगी की है। इसकी उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नई बनेगी चित्रकूट तहसील: 111 गांव होंगे शामिल, बनेंगे 34 हल्के

हिना की रिपोर्ट ने खोले ‘खौफनाक राज’ : चार दिन की गुमशुदगी और प्रशासन की चुप्पी !

City News Uttar Pradesh

“साथी यूपी” कर रही भाजपा का विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्या सोया है खुफिया तंत्र ?

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका का चला चाबुक: दुकानदारों पर जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

Banda : बुंदेलखंड का बांदा : ‘लाल सोना’ की लूट है, लूट सको तो लूट ! …

ब्रेकिंग न्यूज़