City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जा रहे पिता की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में इकलौती बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जाते समय बाइक चालक पिता की हादसे में मौत हो गई। पीछे बैठा पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।


शहर के बिजली खेड़ा निवासी राजेंद्र (30) सफाई कर्मी था। मंगलवार रात पड़ोसी आकाश (22) के साथ बाइक से जवाहर नगर रिश्तेदार के घर न्योता देने जा रहा था। कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बेटी के जन्मदिन का न्योता देने जा रहे पिता की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Happiness turned into mourning: Father going to invite daughter’s birthday died in an accident, there was uproar in the family Accident

पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। आकाश का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। पिता ने बताया कि पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन वर्षीय बेटी प्रांशी है। बुधवार को बेटी का जन्मदिन था। मौत के बाद जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। घटना से पत्नी रीता और मां मुलिया बेसुध हैं। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार, अमेरिका से मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग …

City News Uttar Pradesh

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

डीएम जे रीभा के निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यों की खुली पोल: हड़काये गये अभियंता

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़