28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर
उत्तर प्रदेश

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शारदीय नवरात्र के अष्टमी पर गुरुवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की आराधना की। अठवाई चढ़ाई गई।

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस बीच शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पूरे दिन मां दुर्गा के आठवें रुप महागौरी की पूजा अर्चना भक्ति व श्रद्धा के साथ होती रही। भक्तों नें गाल में सांग लेकर नृत्य भी किया।

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार की सुबह से शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह साढ़े छह बजे तक तमाम दुर्गा मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मां भवानी की जयकारे से पूरा मंदिर परिसर से लेकर आसपास का इलाका गूंजता रहा।

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

नवरात्र में लोगों की भीड़ को देखते हुए जिले के तमाम बड़े मंदिरों में सुरक्षा का प्रबंध दिखा। देवी मंदिरो में पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। उधरबाबूलाल चौराहा स्थिति काली देवी मंदिर में भी नवरात्र के आठवें दिन मां की पूजा अर्चना को लोगों का तांता लगा रहा है। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती चली गई। इस दौरान मां के जयकारा पूरे दिन मंदिर परिसर में गूंजता रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने ’24 गावों’ का ‘बदल’ दिया ‘भविष्य’: खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवायें हुई बहाल: डाक्टर काम पर लौटे

किसान का टूटा धैर्य : बैंक के कर्ज को नहीं कर सका बर्दाशत, किसान की सदमे में चली गई जान

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़