30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप
उत्तर प्रदेश

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

 

– लगातार बढ़ते जा रही है डेंगू पीड़ितों की संख्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वायरल से एक बालक की मौत हो गई। डेंगू का कहर भी लगातार बढ़ रहा है।वायरल के बाद डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं निमोनिया भी मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी फैजान (4) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप

मंगलवार की सुबह उसकी अचानक हालत खराब हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डेंगू से पीड़ित कल्लू (26) पुत्र राजू नहरी, संजय (30) पुत्र रामकिशोर नरैनी, चंद्रप्रकाश (46) पुत्र तातिया निवासी ओरन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में वर्तमान में छह लोग भर्ती हैं। डा. हृदयेश पटेल ने बताया कि लगातार डेंगू के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने एक मरीज को कानपुर रेफर किया था, उसके अलावा सभी मरीज अस्पताल से ठीक होने के बाद घर भेजे गए हैं।

बताया कि फुल बांह की शर्ट का प्रयोग करें और नीम का धुआं सुलगाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने या शरीर में लाल चकत्ते पड़ने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। इन दिनों जिला अस्पताल की पैथालाजी में एक माह के अंतराल में 38 डेंगू पाजिटिव मरीज पाए गए।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

अधिक शराब पीने से गई जान: परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

पीसीएस-प्री परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी ‘अनुपस्थित’: 45 प्रतिशत ही पहुंचे परीक्षा केंद्र

City News Uttar Pradesh

श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि

गर्मी में बढ़ा प्रकोप: रातों की ‘नींद’ हराम; बीमारियों का खतरा मंडराया, जिम्मेदार मौन !

ब्रेकिंग न्यूज़