City News Uttar Pradesh
श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि
उत्तर प्रदेश

श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि

 

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। मंगलवार और शनिवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव का शनिवार के दिन पड़ना बहुत ही खास माना जा रहा है। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव ने अपने अंश 11वें रूद्र से माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी के रूप में जन्म लिया, जिसे श्री हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।

श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि
The day of Shri Hanuman’s birth anniversary is very special, worship Bajrangbali like this, enjoy these things, read the entire worship method

इस बार हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को है। इस दिन शनिवार है और विशेष संयोग बन रहे हैं जिससे हनुमान जन्मोत्सव की महत्ता को और भी बढ़ गई है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन हस्त नक्षत्र सुबह 8 :40 बजे तक, फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। रवि योग सुबह 8:40 बजे तक रहेगा, वहीं भोर 02:45 बजे से शुरू होगा, हर्षण योग अगले दिन 17 अप्रैल तक रहेगा। इस समय पूजन करने से मंगल दोष से छुटकारा मिलेेेगा और हनुमान जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। हनुमान जी की पूजा तत्काल फल देने वाली है। इन्हें हनुमान, संकटमोचन, बजरंगबली, महावीर, पवन पुत्र, आंजनेय, केसरीनंदन आदि नामों से पुकारा जाता है, इन्हें ग्राम देवता के रूप में भी पूजा जाता है। हनुमान जी शक्ति, तेज और साहस के प्रतीक हैं। हनुमान भक्त इस दिन व्रत रख कर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन कर भजन-कीर्तन करते हैं।

श्री हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, इन चीजों का लगायें भोग, पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि
The day of Shri Hanuman’s birth anniversary is very special, worship Bajrangbali like this, enjoy these things, read the entire worship method

इस दिन व्रत रखकर रामचरित मानस के सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत लाभ दायक होता है। लाल वस्त्र, लाल चन्दन, लाल फूल, सिन्दूर चमेली के तेल का लेप, बेसन के लडडू और बूंदी से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी की पूजा से जीवन में बल, बुद्धि, साहस, संकटों पर विजय, निरोगिता प्राप्त होती है और मंगल ग्रह सम्बंधी दोष दूर होते हैं।
इस बार हनुमान जयंती के दिन शनिवार होने के कारण ये और भी खास हो गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए शुभ माना गया है। इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय करने से लाभ होता है। आइए जानते हैं इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जन चौपाल : समझाया भाजपा सरकार में विकास की बहार !

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित की पुनः ताजपोशी : बनाए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी मजबूती

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

वाणिज्य कर विभाग का फर्जी रिलीज आर्डर बनाने पर चार आरोपित हुए गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़