24.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
उत्तर प्रदेश

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत नवेली-बुंदेली कन्या जन्मोत्सव अभियान का शुभारंभ डीएम ने महिला जिला अस्पताल में किया। इस दौरान सोहर गीत गूंजे और केक काटा गया। डीएम ने कहा कि लोग अपनी बच्ची के जन्म को अभिशाप नहीं, बल्कि वरदान समझें। बेटियां एक नहीं दो कुल को चलाती हैं। बेटियां हमारा अभिमान होती हैं और उनसे ही सृष्टि की रचना होती है।

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
Program organized under Beti Bachao, Beti Padhao program, Naveli-Bundeli girl’s birth anniversary

– बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

महिला जिला अस्पताल में शनिवार को 11 नवजात बच्चों का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोहर गीत गाए और डीएम ने नवजात बच्चों की माताओं से केक कटवाकर खुशियां मनाईं। नवेली-बुंदेली बच्ची की माता वंदना पत्नी शानू, रश्मि पत्नी रामनारायन, सुनीता पत्नी देव कुमार, नाजमी पत्नी अब्दुल रहीम, रश्मी पत्नी शिवपूजन, संगीता पत्नी अर्जुन, चंदना देवी पत्नी संजय, मीना पत्नी सरफराज, खुशबू पत्नी श्याम बाबू, साधना पत्नी सूर्य प्रकाश, मंजू पत्नी अरविद कुमार की नवजात बच्चियों का केक काटा गया।

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
Program organized under Beti Bachao, Beti Padhao program, Naveli-Bundeli girl’s birth anniversary

– डीएम एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिया शुभआशीष

डीएम ने जन्म प्रमाण देकर माताओं को सम्मानित किया गया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के बीच बढ़ रहे लैंगिग भेदभाव को कम करना है। आज जनपद में जहां भी बच्ची ने जन्म लिया है, वहां-वहां पर केक काटा जा रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है।

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
Program organized under Beti Bachao, Beti Padhao program, Naveli-Bundeli girl’s birth anniversary

जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। बेटियों के संरक्षक दादा-दादी को एक साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा। एक साम‌र्थ्य नागरिक बनाने के लिए यह नवेली-बुंदेली योजना का शुभारंभ किया गया है।

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
Program organized under Beti Bachao, Beti Padhao program, Naveli-Bundeli girl’s birth anniversary

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती व राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता भी बच्चियों के जन्म दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन सेठी व अमिता कुशवाहा ने सोहर गीत प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती भी दी। कार्यक्रम में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक अमिताभ, सीएमओ डा.वीके तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, लाल सिंह यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक
Program organized under Beti Bachao, Beti Padhao program, Naveli-Bundeli girl’s birth anniversary

– इन अस्पतालों में मनाया जन्मदिन

रफीक नर्सिंग होम में फरहीन व मन्ना देवी, अक्षय क्लीनिक में शिवांगी, अवनी परिधि में सिया दुलारी, आयशा, ममता, विक्रम चाइल्ड में शिवानी समाधिया, रीता, गायत्री, अहाना नर्सिंग होम में उमा भारती की बच्चियों का जन्मोत्सव धूमधाम से मना। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने माताओं को सम्मानित किया। शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, टेंपो चालक गिरफ्तार

मनरेगा पर महायुद्ध: कांग्रेस ने ‘फूंका’ सरकार के खिलाफ ‘आंदोलन’ का ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

Banda : जाम का झाम, ढाई घंटे पस्त हुए राहगीर, पैदल निकलना रहा मुश्किल …

बांदा की किशोरी का शव दिल्ली में मिला : दोस्त नें की हत्या, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़