- विनोद मिश्रा
बांदा। साथ जीने मरने की कसम खाकर घर से भागे प्रेमी युगल के शव जंगल में पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस को डाई के पाउच, कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलें मिली हैं।

जिले के नरैनी कोतवाली अंतर्गत करतल चौकी क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव निवासी विकास राजपूत (21) और इसी गांव की ऊषा राजपूत (20) का शव बुधवार दोपहर एक बजे के करीब नेढ़ुवा और पुंगरी गांव के बीच जंगल में बबूल के पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले। मंगलवार दोपहर से दोनों घर से लापता थे। दोनों के परिजन चुपचाप उनकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को चरवाहों ने दोनों के शव लटके देखे। चरवाहों की सूचना पर नरैनी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

जानकारी पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी पहुंचे। घटनास्थल पर डाई के पाउच व एक बोतल में घुली डाई के अलावा एक अन्य बोतल पानी की मिला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दोनों ने डाई पी है फिर फंदे से झूले हैं। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी प्रतीत हो रही है। रात की घटना लग रही है। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
