23.7 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठित
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठित

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में “दो मासूम सगे भाइयों की जघन्य हत्या” ने पूरे “बुंदेलखंड को हिला कर रख” दिया। “मासूमों की लाशों पर उठे सवालों” और “पुलिस की शुरुआती लापरवाही” को लेकर “आक्रोश बढ़ता” देख मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने “बेहद सख्त और बड़ा फैसला” लिया।डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठितएसपी बंसल ने मामले में “गंभीर लापरवाही” मानते हुए तत्काल प्रभाव से बीट के दारोगा राजेश कुमार और सिपाही अनुज कुमार को “निलंबित” कर दिया है। एसपी के इस “एक्शन से महकमे में हड़कंप” मचा हुआ है।डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठित मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ सिटी सौरभ सिंह के “नेतृत्व में 7 सदस्यीय हाई-लेवल एसआईटी” का गठन किया है। सात दिन के अंदर हर पहलू की जांच कर “रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम” दिया गया है। “एसआईटी में सात तेज-तर्रार अफसर” शामिल हैं। जिनमे सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ नरैनी प्रवीण यादव, नरैनी निरीक्षक अर्जुन सिंह, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप पटेल सिंह, बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी, एसओजी प्रभारी आनंद सिंह और सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह है।  ससुराल में युवक की 'रहस्यमयी मौत' से मचा हड़कंप: पुलिस 'खंगाल' रही हर 'पहलू'इतना ही नहीं, एसपी ने इस केस की विवेचना नरैनी कोतवाली से हटाकर अब गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी को सौंप दी है, ताकि “जांच निष्पक्ष और बिना किसी दबाव” के हो सके। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसपी पलाश बंसल का “संदेश साफ” है “मासूमों की हत्या जैसे संगीन मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं” की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – खाद बन गयी है ईद का चाँद, किसान परेशान

City News Uttar Pradesh

रोडवेज और निजी बसों में चालक-परिचालक यात्रियों से बोलेंगे राम-राम

City News Uttar Pradesh

मोरम माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: दो ट्रक समेत 36.75 लाख की ‘अवैध संपत्ति’ जब्त

बांदा में हेल्थ एटीएम की आई बहार: विधायक प्रकाश नें पतझड़ न आने का दिया विश्वास !

City News Uttar Pradesh

बांदा तापमान निरंतर बढ़ा रहा तपिश: उमस और लू से बुरा हाल

सीएम योगी ने तेज की चुनावी रणनीति: संघ-भाजपा की बैठकों में 2027 की रणनीति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़