28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर

उत्तर प्रदेश : घोसी उपचुनाव में जीत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये “दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार” है।

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर
Politics: Akhilesh said – One MLA won, but many future ministers lost, BJP’s arrogance and pride shattered

उन्होंने कहा कि ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। “इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति”। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधाकर सिंह को जीत की बधाई।

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर
Politics: Akhilesh said – One MLA won, but many future ministers lost, BJP’s arrogance and pride shattered

भाजपा की हार पर ओपी राजभर ने कहा कि जो रिजल्ट आ रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। विपक्ष जब हारता है तो एवीएम (EVM) पर सवाल उठाता है। अब तो ये प्रमाण हो गया कि EVM सही है। दैनिक भास्कर ने राजभर से पूछा कि क्या आप इस परिणाम से सीख लेंगे ? जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल सीख लेंगे। जो कमी रहेगी, उसे आने वाले चुनाव में सुधारा जाएगा।

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर
Politics: Akhilesh said – One MLA won, but many future ministers lost, BJP’s arrogance and pride shattered

– दारा सिंह चौहान की हार की हर तरफ चर्चे

एक साल पहले यानी 2022 के विधानसभा के चुनाव में सपा से एक लाख से अधिक वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान की एक तरफा हार जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों के अनुसार लोगों का स्थानीय प्रत्याशी को लेकर भी झुकाव सपा प्रत्याशी के जीत का बड़ा कारण बना।

अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं का झूम कर मतदान करना सपा प्रत्याशी के लिए एक कारण रहा। जनपद के साथ घोसी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान के 20वर्ष के राजनीतिक सफर में आमजनता के साथ कार्यकर्ताओं से संवादहीनता भी बड़ा कारण रहा। इसी के चलते स्थानीय बनाम बाहरी का जनताके बीच जमकर मुद्दा रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें ‘कसी’ नकेल, पकड़े चार ‘नाबालिक’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

City News Uttar Pradesh

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स

City News Uttar Pradesh

दुल्हन नें ‘लौटाई’ बारात: शादी के मंडप में ‘दहेज विवाद’

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा ‘लाइब्रेरी’ का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा ‘ज्ञान’ का ‘आधुनिक केंद्र’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़