City News Uttar Pradesh
सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त
उत्तर प्रदेशराजनीति

सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त

उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन के ताप की घोसी उपचुनाव के परिणाम से आजमाइश शुरू हो गई। घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव पर पूरे देश की नजर थी। घोसी के सियासी रण में साइकिल ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि भाजपा चारों खाने चित्त हो गई। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी।

सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त
Sudhakar broke the record of victory: cycle ran a lot in Ghosi’s battle, BJP was all set to eat

यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में वैसे तो मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच था, लेकिन प्रतिष्ठा एनडीए और इंडिया गठबंधन की दांव पर लगी थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने इंडिया गठबंधन की सियासी पकड़ का भी यह नतीजा माना जा रहा है। सपा प्रत्याशी की इस विशाल जीत से विपक्षी दलों का गठबंधन “इंडिया” चहक उठा। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता स्वीकार किया है। कहा कि घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा।

सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त
Sudhakar broke the record of victory: cycle ran a lot in Ghosi’s battle, BJP was all set to eat

– सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

घोसी विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी प्रत्याशी ने 42 हजार के अधिक अंतर से जीत दर्ज की हो। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख 8 हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81668 पर सिमट कर रह गए है।

सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त
Sudhakar broke the record of victory: cycle ran a lot in Ghosi’s battle, BJP was all set to eat

जबकि सुधाकर ने 124427 मत पाकर 42 हजार 759 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले बड़ी जीत का रिकार्ड वर्तमान सदर विधायक अब्बास अंसारी का है, जिन्होंने 38116 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। सबसे बड़ी बात यह रही कि 10वें चरण की मतगणना के बाद समाजवादी ने जो बढ़त बनाई वो 32वें राउंड तक बरकरार रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खूनी वारदात: दिनदहाड़े ‘कारोबारी’ की ‘गोली’ मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

धरती माता का भूगर्भ होगा “तर” साढ़े चालिस करोड़ “कोख” पर हो रहे खर्च ! …

बांदा में कोरोना का प्रहार : प्राण वायु के निकल रहे प्राण !, मेडिकल आपात काल ? …

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना ‘घोटाले’ की मिसाल, सरकारी धन पर ‘सिस्टम’ का डाका ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

ब्रेकिंग न्यूज़