City News Uttar Pradesh
गैस माफियाओं की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर
उत्तर प्रदेश

गैस माफियाओं की ‘कालाबाजारी’ पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में गैस सिलेंडरों की ‘कालाबाजारी और घरेलू गैस के अवैध इस्तेमाल’ पर ‘जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई’ करते हुए कई ‘होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों पर अचानक छापेमारी’ की। इस कार्रवाई में एक रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करते हुए पकड़े गए, जबकि एक गैस एजेंसी में वितरण में ‘गंभीर अनियमितताएं’ सामने आईं।

गैस माफियाओं की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण कर गैस सिलेंडरों के उपयोग और वितरण की जांच की। इस दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 कमर्शियल और 9 घरेलू सिलेंडर शामिल थे। रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को गंभीर उल्लंघन मानते हुए संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गैस माफियाओं की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

प्रशासनिक टीम ने संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान आराधना इंडेन गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने समय पर गैस नहीं मिलने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि टोकन किसी और के नाम से जारी होता है, जबकि गैस की डिलीवरी किसी और को कर दी जाती है।

गैस माफियाओं की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

जांच में यह भी पाया गया कि एजेंसी की ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक स्टॉक रिपोर्ट में अंतर है, जिससे वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए एजेंसी संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राइफल क्लब में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी भी रहे मौजूद

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: जल जीवन मिशन में “गुंडों” को दिया काम तो “खैर नहीं” !

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

खाकी का ‘काला’ सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा

ब्रेकिंग न्यूज़