26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम
उत्तर प्रदेशखेल कूद

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खरीफ सीजन की फसलें खतरे में हैं। धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की देखभाल के लिए इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत यूरिया खाद की है, लेकिन ज्यादातर समितियों में ताले लटके हैं और किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने इस स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने साफ कहा कि समितियों में हाल ‘सिम-सिम बंद’ का है और जहां खाद है वहां हालात ‘अंधा बांटे रेवड़ी, चिन्ह-चिन्ह के देय’ जैसे हैं।

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

दलजीत सिंह ने खुलासा किया कि समितियों में खाद का भरपूर स्टॉक मौजूद होने के बावजूद आम किसानों को बैरंग लौटा दिया जा रहा है। वहीं, कुछ सिफारिशी व चहेते किसानों को एक आधार कार्ड पर 40 से 50 बोरी खाद तक दे दी जा रही है। इससे छोटे और वास्तविक जरूरतमंद किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिले की साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि में से सवा तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर खेती होती है। इस वर्ष 1.32 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलें बोई गई हैं, जिनमें 67,765 हेक्टेयर में धान की खेती है। इसके अलावा तिल, मूंग, उर्द और अरहर की फसलें भी लगाई गई हैं।

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

धान की रोपाई के बाद अब यूरिया का छिड़काव सबसे अहम है। यदि समय पर यूरिया न डाली गई तो धान की पौधियां पीली पड़ जाएंगी और उत्पादन सीधा प्रभावित होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि जिले भर में 43 सहकारी समितियों और 102 बिक्री केंद्रों से खाद वितरण होना है। लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश समितियों में स्टॉक ही नहीं है, ताले लटके हैं। जहां स्टॉक है, वहां पहले चहेते किसानों की झोलियां भर दी जाती हैं। आम किसान घंटों लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहें हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इस संकट का तत्काल समाधान किया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा “हेल्थ का तोहफा”: एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ

City News Uttar Pradesh

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, कॉल डिटेल के आधार पर उठाया

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठनमंत्री नें सरकार पर बोला हमला, आरोप तानाशाही की पराकाष्ठा ! …

ईओडब्ल्यू टीम ने 16 वर्ष पुराने धोखाधड़ी मामले में सभासद को लिया हिरासत में, ले गई लखनऊ

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़