26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल
उत्तर प्रदेश

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति की अपार उमंग के साथ मनाया गया। कान्हा के जन्मोत्सव पर देर रात तक मंदिरों और घरों में उत्साह चरम पर रहा। जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए, वैसे ही पूरा शहर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की” और “राधे कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

भक्तों ने व्रत रखा और मध्यरात्रि जैसे ही जन्म की घड़ी आई, घरों और मंदिरों में घंटों-घड़ियाल, शंख और बधाई गीतों की गूंज उठी। हर घर और हर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ, व्रतधारियों ने पारण किया और जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। माहौल ऐसा लग रहा था मानो मथुरा की गलियां बांदा में उतर आई हों।

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

शहर के प्रमुख मंदिर अयोध्यावासी मंदिर, कैलाशपुरी मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर (छोटी बाजार), बांबेश्वर पर्वत स्थित राधा-कृष्ण, महेश्वरी देवी और संकट मोचन मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरे रहे। मंदिरों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। जगह-जगह राधा-कृष्ण की झांकियां सजीं, जिन्हें देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

घर-घर छोटे-छोटे बच्चे कन्हैया और राधा की वेशभूषा में नजर आए। कहीं कान्हा मक्खन चुराते दिखे, तो कहीं राधा संग झूला झूलते। माता-पिता ने बच्चों को पारंपरिक वेशभूषा में सजाकर जन्मोत्सव को और जीवंत बना दिया। पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी बड़े ही भव्य तरीके से मनाई गई। यहां विशेष झांकी सजाई गई और देर रात तक कार्यक्रमों की धूम रही।

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी परिवार सहित मौजूद रहे। पुलिस लाइन का पूरा परिसर कान्हा के भजनों से गूंजता रहा। आधी रात जैसे ही “कन्हैया लाल” के जयकारे लगे, पूरा शहर भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। “राधे कृष्ण”, “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो” जैसे भजनों से वातावरण उल्लासित रहा।  भक्तों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाइयां दीं और प्रसाद वितरण हुआ।

नंद के घर आनंद भयो: बांदा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे शंख-घड़ियाल

शनिवार की रात बांदा का नजारा ऐसा था मानो पूरा शहर ब्रजधाम में तब्दील हो गया हो। हर गली, हर मंदिर और हर घर में कान्हा के स्वागत की तैयारियां थीं। जगमग रोशनी, झांकियों की शोभा, बच्चों की मुस्कान और भक्तों का उल्लास मिलकर यह संदेश दे रहा था कि “जहां-जहां कान्हा की बंसी बजती है, वहां-वाहां प्रेम और आनंद की धारा बहती है।” मंडल कारगर में भी जन्माष्टमी की धूम रही।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की खनन पर निगाहें हुई सतर्क : कहा- प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनें खनन करते मिलीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बताया जल जीवन मिशन में यूपी नें बनाया देश में महत्व पूर्ण स्थान

City News Uttar Pradesh

मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़