
- शरद मिश्रा
बांदा। छोटी उम्र में “हाथ में मोबाइल, आंखों पर चश्मा और दिमाग पर तनाव”। “रील्स और गेम की लत से मुक्ति” मिलेंगी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को किताबों से दूर कर दिया है। इसी “लत को तोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम” उठाया है।
मंडल के 4788 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 4.67 लाख बच्चों के लिए ‘टॉप-5 स्टूडेंट रीडर’ और ‘रीडर ऑफ द वीक’ योजना शुरू होगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की समीक्षा बैठक में यह “निर्णय” लिया गया है। योजना के तहत हर स्कूल में लाइब्रेरी सक्रिय होगी और अखबारों के लिए अलग बजट मिलेगा।
प्रार्थना के बाद रोज 20 मिनट पुस्तक और अखबार वाचन अनिवार्य होगा। नियमित पढ़ने वाले बच्चों में से हर “कक्षा से टॉप-5 रीडर” चुने जाएंगे और हर हफ्ते एक बच्चे को ‘रीडर ऑफ द वीक’ बनाकर उसकी “फोटो नोटिस बोर्ड” पर लगाई जाएगी। उन्हें “बैज, सर्टिफिकेट और किताबें देकर सम्मानित” किया जाएगा।
मंडल में बांदा के 1725 स्कूलों में 1,82,451, चित्रकूट के 1256 में 1,15,434, हमीरपुर के 967 में 91,313 और महोबा के 840 स्कूलों में 77,930 बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को खेल और जूडो-कराटे की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर जिला से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश मिल गए हैं, जल्द ही बीएसए के माध्यम से प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
