- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से बीएड की शनिवार (24 अगस्त) को खत्म होने वाली पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया टल गई। अब यह पांच सितंबर को पूरी होगी। ये फैसला शासन की अनुमति पर शुक्रवार शाम बुंदेलखंड विवि प्रशासन ने लिया। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग के ऑनलाइन पंजीकरण 25 अगस्त को ही होंगे।

शुक्रवार से प्रदेशभर में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई, जो 31 अगस्त को पूरी होगी। प्रदेश के कई कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वजह से कॉलेजों में बीएड दाखिले की सीट कंफर्मेशन, फीस जमा करने व अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड होने का काम बंद हो गया है।

बताते हैं कि प्रदेश के तमाम कॉलेजों ने बीयू प्रशासन से फीस जमा करके दाखिला देने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराते हुए तिथि बढ़ाने की मांग की। शासन से अनुमति मिलने पर पहले चरण का काउंसलिंग में भाग करने वाले विद्यार्थी पांच सितंबर तक सीट कंफर्म कराकर फीस जमा करके दाखिला ले सकेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
