City News Uttar Pradesh
डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार
उत्तर प्रदेश

डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मानसून से पहले डायरिया डायन ने जिले को जकड़ लिया है। मौसम की मेहरबानी बीमारी पर भारी पड़ रही है। बदहजमी, उल्टी-दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षणों के साथ हर गली-मुहल्ले से मरीज अस्पतालों में दौड़ रहे हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और निजी क्लीनिकों में डायरिया के मरीजों की बाढ़ आ गई है। हालत यह है कि कहीं बेड नहीं, तो कहीं डॉक्टर नहीं और जहां दोनों हैं वहां इलाज सिर्फ ग्लूकोज की एक बोतल तक सीमित है।

गर्मी एलर्ट : बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में भी दिक्कत

बदले मौसम और दूषित पेयजल ने बीमारी को ऐसे पंख दिए हैं कि अब यह महामारी का रूप लेती जा रही है। हर घंटे नए मरीज अस्पतालों का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ट्रामा सेंटर के डॉ. विनीत सचान के मुताबिक रोजाना 50 से 60 डायरिया पीड़ित भर्ती हो रहे हैं, जिनमें 20% बच्चे हैं। रोजाना 400 से 500 ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी है कि कई लोग हाथ मलते रह जाते हैं।

डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार

सीएचसी और पीएचसी में इलाज का मतलब सिर्फ एक बोतल ग्लूकोज और फिर छुट्टी। कई मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें वापस जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। मरीजों और तीमारदारों में भारी रोष है कि इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

इस स्थिति ने सिस्टम की तैयारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शहर और ग्रामीण इलाकों में सप्लाई होने वाला पानी कहीं टंकी से गंदा आ रहा है, तो कहीं पुराने जर्जर पाइप से रिसकर मिलावट हो रही है। प्रशासन के पास न कोई सर्वे, न कोई जल परीक्षण की रिपोर्ट। नतीजा गांव से लेकर शहर तक डायरिया का आतंक हर दिशा में फैलता जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर ‘भ्रष्टाचार’ पर डाल रहे ‘पर्दा’? प्रशासन बेनकाब !

Horoscope Rashifal 16 June 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, 16 जून इनके लिए बहुत लकी, पढ़ें राशिफल

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह का वरासत कारवां, जन-जन का मन बागबां !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़