City News Uttar Pradesh
यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। भूगर्भ जल सप्ताह के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के गांव-गांव में भूजल संरक्षण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जनआंदोलन बनाने की बड़ी तैयारी की है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल सरंक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान प्रारंभ किया है।

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
UP: Big campaign of water conservation started, CM Yogi Adityanath said – will save water by traditional method, will make the state happy

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते के भूजल सप्ताह के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को अपने सरकारी आवास से “डिजिटल भूजल रथों” को रवाना किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूजल सप्ताह के अवसर पर अटल भूजल योजना के तहत डिजिटल भूजल रथ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ,  सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
UP: Big campaign of water conservation started, CM Yogi Adityanath said – will save water by traditional method, will make the state happy

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में भूजल सप्ताह के आयोजन के पीछे अपनी पुरातन सभ्यता को जीवित करने का अभियान प्रारंभ करना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के हर प्रांत में जल संरक्षण की परंपरागत पद्धतियां थी। हमारा प्रयास है कि उन्हें पुर्नजीवित करते हुए, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि देश में कैच द रेन को पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रारंभ किया था। इसके साथ ही वर्षा के जल संरक्षण के लिए हम पीएम मोदी के निर्देश पर अमृत सरोवर योजना प्रारंभ कर चुके हैं। इसके भी दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे।

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
UP: Big campaign of water conservation started, CM Yogi Adityanath said – will save water by traditional method, will make the state happy

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हमने डिजिटल भूजल रथ को दस जनपद के 26 विकासखंडों के 550 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का एक कार्यक्रम आज से आगे बढ़ाया है। डिजिटल रथ के माध्यम से इस अभियान को गति प्रदान की जा रही है। भूजल सप्ताह के अवसर पर अटल भूजल योजना के तहत डिजिटल भूजल रथ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
UP: Big campaign of water conservation started, CM Yogi Adityanath said – will save water by traditional method, will make the state happy

इसके माध्यम से हम जल संरक्षण की पद्धति को पुनर्जीवित करते हुए लोगों को जाग्रत करें। यह जागरूकता वैन दस जिलों में जाएगी। इनमें झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत को शामिल किया गया है। इन दस जिलों में जल संरक्षण तथा जल जागरूकता को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल
UP: Big campaign of water conservation started, CM Yogi Adityanath said – will save water by traditional method, will make the state happy

– चलचित्र और ऑडियो-वीडियो माध्यम से चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

डिजिटल भूजल रथ पर चलचित्र, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को भूजल प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जाएगी। लोग इन्हें देखकर और सुनकर समझ पाएंगे कि अपने-अपने गांव में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को कैसे करें। डिजिटल भूजल रथ के अलावा अनेक जन जागरूकता कार्यक्रम जैसे- जागरूकता रैली, प्रतियोगिता, खेल, जल शपथ, जन सभा, गोष्ठी, कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक के आयोजन भी किये जा रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

जल शक्ति मंत्री रामकेश का शायराना अंदाज : एमएलसी उप चुनाव में जीत पर हैं प्रफुल्लित

City News Uttar Pradesh

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छाया उत्साह: कृष्ण जन्म लीला ने मनमोहा

City News Uttar Pradesh

यूपी बन जायेगा दुबई : बलिया में मिला अकूत तेल का भंडार, खुदाई शुरू

City News Uttar Pradesh

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़