27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : जिला कारागार के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का टीकाकरण किया गया। अभी तक 11,639 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में 6,147 स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में 4,972 फ्रंट लाइन वर्करों को अब तक कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है । तीसरे चरण में 45 से 60 आयु वर्ग के चिन्हित बीमार 4102 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 11,639 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। प्री रजिस्ट्रेशन (पहले से ऑनलाइन) के लिए लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके तहत सुबह नौ बजे से 11 बजे तक प्री रजिस्ट्रेशन वाले नागरिकों और 11 बजे के बाद पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सभी का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि घर के बुजुर्गों का टीकाकरण जरूर कराएं। अब ऐसे छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर जिनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वह भी आधार कार्ड लेकर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण करा सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद

City News Uttar Pradesh

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

केन और यमुना में बाढ़ : फसलें जलमग्न, किसानों में हाहाकार …

City News Uttar Pradesh

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़