
- विनोद मिश्रा
बांदा। कहते हैं ‘विकास’ जब ‘दिल’ से किया जाता है तो उसकी ‘मोहनी गांव-गांव’ तक ‘पहुंचती’ है। कुछ ऐसा ही ‘नजारा’ इन दिनों तिंदवारी विधानसभा के ‘इटवां और परमपुरवा गांव’ में देखने को मिल रहा है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की विकास मोहनी से ‘दोनों गांव’ के लोग ‘खुशी में थिरक’ उठे हैं। मंत्री रामकेश निषाद ने अपने ‘वादे’ को ‘पक्का प्रमाण’ देते हुए ग्राम पंचायत इटवां से लेकर परमपुरवा तक ‘सड़क निर्माण’ के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि पास करा दी है।
यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि उनके ‘वादे के पक्के’ होने की ‘गवाही’ है। दरअसल, ‘इटवां से परमपुरवा’ का यह ‘मार्ग लंबे समय से पूरी तरह जर्जर’ था। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस ‘सड़क पर चलना जोखिम’ भरा था। रोजाना इटवां, परमपुरवा सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों, स्कूली बच्चों और किसानों को ‘भारी परेशानी उठानी’ पड़ती थी। बरसात में तो ‘हालात बद से बदतर’ हो जाते थे, ‘पूरा रास्ता कीचड़ में समा’ जाता था।
अब इस ‘सड़क की स्वीकृति’ के बाद ‘आवागमन पूरी तरह सुगम’ हो जाएगा। किसानों को ‘मंडी तक फसल’ ले जाने में ‘आसानी’ होगी, बच्चों को स्कूल जाने में सहूलियत होगी और बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। ‘सड़क पास होने की खबर’ मिलते ही दोनों गांवों में ‘जश्न का माहौल’ है। ग्रामीणों ने मंत्री रामकेश निषाद का ‘दिल से आभार व्यक्त’ करते हुए कहा कि ‘हमारे मंत्री जी ने जो कहा था, उसे करके दिखाया’। तिंदवारी में ‘सड़कों का जाल बिछाकर मंत्री जी सच में विकास की नई इबारत लिख’ रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
