
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू ने इस “दीपोत्सव” पर “बांदा शहर को अयोध्या जैसा सजा कर एक मिसाल कायम” कर दी है।
उनके निर्देशन में शहर के “प्रमुख चौराहों और मार्गों” पर की गई बिजली की “झालरों और आकर्षक सजावट” ने पूरे शहर को “रोशनी की चादर से ढक” दिया। रात के “अंधेरे में जगमगाता शहर” देखकर हर “शहरवासी भाव-विभोर” हो गया।
अशोक लाट से लेकर बाबूलाल चौराहा, छावनी, कालू कुआं, मवई बाईपास और शहर के मुख्य मार्गों तक हर तरफ “दूधिया रोशनी बिखरी” हुई थी। ऐसा लग रहा था “मानो भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने पर अयोध्या नगरी” ने उनका “स्वागत” किया हो, वैसा ही “दृश्य बांदा में जीवंत” हो उठा हो।
इस उपलब्धि के पीछे अंकित बासू की “मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा” रही। वह “खुद रात-रात” भर “बिजली विभाग” की टीम के साथ “शहर में भ्रमण कर सजावट की निगरानी” करते रहे, ताकि कहीं भी “व्यवस्था बाधित न” हो। उनकी इस “सक्रियता की शहर भर” में “सराहना” हो रही है और लोग कह रहे हैं कि “बांदा ने ऐसी दीवाली पहले कभी नहीं देखी”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
