City News Uttar Pradesh
बांदा : गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव
उत्तर प्रदेश

बांदा : एक्सप्रेस-वे की खुदाई से बने गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो बच्चे, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी से बने गहरे तालाब में नहाते समय तीन लड़के बह गए। जिसमें एक बालक को चरवाहे ने कूदकर समय रहते बचा लिया। जबकि दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकलवाए हैं।

बांदा : गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव
Two teenagers drowned while bathing in a deep pond in Banda, bodies recovered with the help of divers

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह के मजरा ब्रांची का पुरवा निवासी 14 वर्षीय मुन्नू पुत्र पक्कू यादव व उसका पड़ोसी 12 वर्षीय धीरू पुत्र बिंदा, 10 वर्षीय नीरज पुत्र रामा यादव समेत चार बच्चे घर से करीब एक किलोमीटर दूर रामगुलाम का पुरवा के तालाब में रविवार सुबह करीब 11 बजे नहाने गए थे। जहां नीरज, धीरू व मुन्नू पानी में बह गए। गनीमत रही कि शोर सुनकर नजदीक मवेशी चरा रहे चरवाहे भटारी ने नीरज को पांच मिनट के अंदर पानी से बाहर निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

बांदा : गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव
Two teenagers drowned while bathing in a deep pond in Banda, bodies recovered with the help of divers

जबकि इस बीच मुन्नू व धीरू गहरे पानी में समा गए। चरवाहे व पानी में डूबने से बचे बालकों ने अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। जिससे ग्रामीणों व पानी में डूबे किशोरों के स्वजन मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बांदा : गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव
Two teenagers drowned while bathing in a deep pond in Banda, bodies recovered with the help of divers

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, देहात कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार यादव व दमकल कर्मी पानी में डूबे दोनों किशोरों की चार गोताखोरों को पानी में उतारकर खोजबीन शुरू कराई। जिसमें करीब डेढ़ बजे पानी में डूबे दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस व स्वजन आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले गए।

बांदा : गहरे तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर, गोताखोरों की मदद से बरामद हुए शव
Two teenagers drowned while bathing in a deep pond in Banda, bodies recovered with the help of divers

जहां चिकित्सकों ने दोनों को देखकर मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत को लेकर उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की लिखा-पढ़ी कराई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत शपथ ग्रहण में मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें जगाया विकास का विश्वास

आईफलू से रहे सावधान, जा सकती है आंखों की जान: डाक्टर अशोक

यूपी : योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तंबाकू, सिगरेट बेचने से पहले अब लेना होगा लाइसेंस …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप बजवायेंगे बैंड बाजा : गूंजेगी शीघ्र शहनाईयां, रकम की हो गई व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह नें योगी की ‘संभाली’ कमान: जैविक खेती का चला रहे अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़