25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें मुख्य मंत्री को लिखी चिठ्ठी : प्रवेश में टीसी ,अंक पत्र की बाध्यता हो समाप्त
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें मुख्यमंत्री को लिखी चिठ्ठी : प्रवेश में टीसी, अंक पत्र की बाध्यता हो समाप्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोरोना काल मे शिक्षण कार्य से विमुख बच्चों के अभिभावकों से नवीन सत्र में टीसी, अंकपत्र, आदि की बाध्यता और विविध प्रकार के शुल्क पर रोक की मांग की है । उन्होने इसके लिये मुख्य मंत्री को पत्र लिखा है।

विधायक प्रकाश नें मुख्य मंत्री को लिखी चिठ्ठी : प्रवेश में टीसी ,अंक पत्र की बाध्यता हो समाप्त
MLA Prakash wrote a letter to the Chief Minister: TC in admission, the compulsion of mark sheet ends

कहा है की कोरोना महामारी के कारण पूरे प्रदेश का अभिभावक भारी आर्थिक तंगी से गुजरा है। बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्वयं के मार्गदर्शन में पढ़ाया है। और तमामअभिभावकों ने बच्चों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिये उनका नाम बीच सत्र में ही विद्यालयों से कटवा लिया था। जिस कारण इस नए सत्र 2022 _2023 के लिए जिन बच्चों के माता-पिता प्रवेश कराने के लिए निजी शिक्षण संस्थानों में जा रहे हैं, उन संस्थानों के प्रधानाचार्य बच्चों की अंक तालिका और स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग कर रहे है। ऐसी स्थिति मे सवाल उठता है कि जब बच्चों ने कोरोना के कारण घर में ही रहकर पढ़ाई की है ,तो उस बच्चे की टी सी और अंक पत्र आखिर कौन सा विद्यालय जारी करेगा ?

विधायक प्रकाश नें मुख्य मंत्री को लिखी चिठ्ठी : प्रवेश में टीसी ,अंक पत्र की बाध्यता हो समाप्त
MLA Prakash wrote a letter to the Chief Minister: TC in admission, the compulsion of mark sheet ends

विधायक ने कहा है कि इन हालातों के मद्देनजर प्रदेश के सभी विद्यालयों को चाहिए कि कोरोना काल में ऐसे पीड़ित सभी अभिभावकों से किसी भी प्रकार की टी सी अथवा अंक पत्र जमा करने के लिए दबाव न डाला जाए। यह निर्देश प्रदेश के जिला अधिकारियों को निर्गत हों। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि बच्चों के अभिभावकों से एडमिशन फीस, विविध खर्च, परीक्षा फीस आदि की वसूली न की जाए। मात्र न्यूनतम ट्यूशन फीस ही ली जाए। पत्र मे सदर विधायक ने अनुरोध किया है कि इस वर्ष स्कूल फीस में वृद्धि न की जाये।साथ ही अभिभावकों को जो रसीद दी जाए,उसमें ट्यूशन फीस का स्पष्ट रूप से विवरण दर्शित किया जाए।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उपचुनावों में भाजपा हीं जीतेगी: मिल रहा भारी जन समर्थन

City News Uttar Pradesh

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली राहत: हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा “शिक्षा और स्वास्थ्य” पर सख्त: “परखी जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

सपा की पीडीए यात्रा की “असफलता” ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़