City News Uttar Pradesh
रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था
उत्तर प्रदेश

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। लापता तांत्रिक का शव कुएं में बोरे में बंद मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के घर पहुंचकर अश्लील हरकतें करने और अवैध संबंध का दबाव बनाने के कारण दंपती ने तांत्रिक की हत्या की थी। उन्होंने रस्सी से गला कसकर उसे मारा था। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था
The couple had murdered the Tantrik by strangulating them with a rope: The body was packed in a sack and thrown into the well.

जिले में थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी पप्पू सेन खेती-किसानी के साथ झाड़फूंक करता था। 25 अप्रैल की रात वह घर से लापता हो गया था। दो मई की दोपहर उसका शव बोरे में बंद गांव से एक किमी दूर मिहीलाल अहिरवार के खेत में बने कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही थीं। मोबाइल फोन में हुई बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था
The couple had murdered the Tantrik by strangulating them with a rope: The body was packed in a sack and thrown into the well.

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दो साल से पप्पू सेन सेलामाफ निवासी ठाकुरदास अहिरवार के घर झाड़फूंक करने जाता था। इससे दोनों परिवारों के बेहतर संबंध हो गए थे। पप्पू ठाकुरदास की पत्नी से फोन पर बातचीत करने लगा था। इसकी जानकारी होने पर ठाकुरदास से अपनी पत्नी को डांटा था और दोबारा बात न करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि 25 अप्रैल को पप्पू सेन शराब के नशे में ठाकुरदास के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी उमा से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
इसी दौरान ठाकुरदास भी कमरे में आ गया। फिर दंपती ने मिलकर पप्पू सेन की हत्या कर दी और शव बोरी में बंदकर बाइक में लादकर मिहीलाल के कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। दंपती को जेल भेजा गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला संघ कार्यालय फाग गायन की गूंज और फूलों की सुगंध से हुआ गुलजार !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : ट्रिपल इंजन की सरकार से ही आपके नगर में बहेगी विकास की गंगा

City News Uttar Pradesh

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा से सीधे सुनाई देगी ‘मायानगरी’ की धड़कन: मुंबई के लिए दौड़ेगी अपनी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’

City News Uttar Pradesh Desk

विपत्ति में ‘आशा की किरण’ बना केनरा बैंक: पीड़ित परिवार को 11 लाख की सहायता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़