27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून
उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर। एक वहशी पति ने पत्नी को प्रताड़ित करने की सारी हदें पार कर दीं। उसने पत्नी के सीने पर गर्म पेचकश से अपना नाम गोद दिया। इसके बाद प्लास से उसकी अंगुलियों के नाखून नोंच डाले। पत्नी ने पति की क्रूरता की जानकारी अपने माता-पिता को दी। सूचना पर पहुंचे माता-पिता व भाई महिला को ससुराल से निकालकर पति एवं ससुर को बंधक बनाकर सुमेरपुर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून
Limits of brutality: Carved his name into his wife’s chest with a hot screwdriver, scratched her finger nails with plastic

जिले के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांक गांव निवासी चेतराम कुशवाहा ने अपनी बेटी भगवती का विवाह 17 अप्रैल 2023 को झलोखर में हुए सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से किया था। यहां उन्होंने जालौन के कालपी थानाक्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी लालता प्रसाद कुशवाहा के पुत्र मनोज कुमार के साथ बेटी की शादी की थी। इधर, थाने में मौजूद पत्नी ने बताया कि पति मनोज ने प्रताड़ित करते हुए उसके सीने में गर्म पेचकश से अपना नाम लिख दिया और प्लास से हाथ की अंगुलियों के नाखून नोंच दिए।

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून
Limits of brutality: Carved his name into his wife’s chest with a hot screwdriver, scratched her finger nails with plastic

बताया कि उसने कई शारीरिक यातनाएं भी दीं। उसने इस घटना के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। पिता चार मई को मां, भाई व अन्य परिजनों के साथ जोल्हूपुर पहुंचे और उसे अपने साथ गांव ले गए। परिवारवालों ने उसके पति एवं ससुर को पुलिस को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने थाने में तहरीर भी दी है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पति को हिरासत में लिया है। इसके बाद पति मनोज कुमार ने सास से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पति से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौते की बात हो रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस, त्रिकोणीय मुकाबले में क्या “सीता” बनेगी विजेता ? …

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद, केन खतरे से नीचे

अंकित बासू नें दिया आश्वासन : दुर्गा महोत्सव हेतु पालिका दायित्वों के प्रति एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

City News Uttar Pradesh

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़