- विनोद मिश्रा
उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। लोकभवन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम योगी ने सभी विभागों से तत्काल खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब तक हुई 3 लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले 3 महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और 6 महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाएं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में सीएम योगी जल्द ही सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। सरकारी भर्तियों को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं, उसी पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आगे की भर्तियों में भी तेजी लाई जाए।
सरकारी आकंड़ों के मुताबिक, अब तक उत्तर प्रदेश में बड़ी सरकारी भर्तियों में 1 लाख 37 हजार पुलिस की भर्तियां की जा चुकी हैं, 50 हजार अध्यापकों की भर्तियां हो चुकी हैं और 1 लाख से ज्यादा अन्य विभागों में सरकारी भर्तियां की जा चुकी हैं। कोरोना काल में भी योगी सरकार ने सवा करोड़ लोगों को रोजगार दिया है।
बता दें कि विपक्षी पार्टियां लगातार सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार पर हमलावार हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समय पर परीक्षा, तय समय में रिजल्ट, बगैर कोर्ट गए ज्वाइनिंग और सरकारी नौकरियां बढ़ाने की मांग कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में योगी सरकार का सरकारी नौकरियों को लेकर यह फैसला युवाओं को राहत पहुंचाने का काम कर सकता है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
