- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में युवा मुस्लिम चेहरा पार्टी की मुस्लिम समाज में पकड़ बनाने के लिये गजब के माहौल में रम गया हैं। अभी हज कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर इनकी अहमियत और चर्चाओं को अहम मोड़ मिला हैं। दरअसल आरिफ खान का परिवार भाजपा का बाँदा का पहला परिवार है जो 1990 से सेवा में तत्पर हैं। भाजपा की नीतियों की पतंग मुस्लिम समाज के क्षतिज पर तानें हुये हैं।

इनके पिता फसी उल्लाह खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चित्रकूट मंडल के प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। आरिफ खाँ भी भाजपा के सक्रिय नेता हैं जो वर्ष 2019 में सीधे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए, उनकी कार्यशैली, क्षमता को देखते हुए इनको वर्ष 2021 में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य (भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) बनाया गया, इसके साथ ही इनहें प्राइवेट हज कमेटी का सदस्य, माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य सहित कई दीनी इदारों में नियुक्त किया गया।

यह व्यापार मंडल सहित कई सामाजिक संगठनों में बतौर पदाधिकारी हैं। जिले के मुस्लिम वोटरों में अच्छी पकड़ भी हैं, आरिफ का मुख्य उददेश् है कि भाजपा की सक्रिय राजनीति से सभी मुस्लिम समाज के लोगों को जोड़े। सभी को नीतियों का लाभ मिले। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूल मंत्र को मुस्लिम समाज में फहराने के ध्वज वाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
