26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें लोक सभा चुनाव में विजयी प्रत्याशी “कृष्णा पटेल को अपने निर्वाचन क्षेत्र बांदा में पछाड़” दिया। भाजपाई “भितरघात का मुकाबला” करते इस “राजनीतिक योद्धा नें कृष्णा पटेल के विजय रथ की बढ़त को रोक” दिया।

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत
MLA Prakash put a break on SP’s lead: Won in other assembly constituencies

बताते हैं कि यहां “बनिया, ठाकुर मतदाताओं” नें भी भाजपा प्रत्याशी के प्रति कथित “भितरघात का रोल” अपनाया। ऐसे आरोपी भितरघातियों को समझानें बुझाने के साथ ही “विधायक प्रकाश, मोदी और योगी की नीतियों को बुलंद” करते रहे। बांदा विधान सभा में भाजपा को 77,624 मत मिले। “यहां कृष्णा पटेल 3,797 वोटों से हारीं”।

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत
MLA Prakash put a break on SP’s lead: Won in other assembly constituencies

उल्लेखनीय यह है कि सदर “विधायक प्रकाश नें लोक सभा क्षेत्र की अन्य विधान सभाओं में भी सघन प्रचार कर सपा एवं बसपा के वोट बैंकों में काफी हद तक सेंधमारी की। विशेष कर ब्रह्मण मतों के बिखराव को भी काफी रोकनें में कामयाब” रहे। जहां तक नरैनी क्षेत्र का सवाल है भाजपा विधायक अपने प्रत्याशी के लिये कुछ खास कर पाने में नाकाम साबित हुई ! यहां सपा को 17,694 वोटों से बढ़त मिल गई। बबेरू विधानसभा में “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भाजपा प्रत्याशी को लीड दिलाने की भरपूर कोशिश” की लेकिन वहां भी भाजपा प्रत्याशी आर.के पटेल के साथ “जमकर भीतरघात” चला।

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत

जिला “पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल अकेले दम पर अपने खास सहयोगियों के साथ भाजपा प्रत्याशी को इस क्षेत्र में बढ़त दिलाने की दिन रात प्रचार में भरपूर कोशिश” की, लेकिन “अन्य पार्टी जन मुंह में राम बगल में छूरी” अप्रत्यक्ष तौर पर घोंपते रहे ! परिणाम स्वरूप सपा प्रत्याशी इस विधान सभा से 29,740 मतों से लीड कर गई। यहां “पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा का रोल प्रत्याशी के प्रति संदिग्ध” रहा ? चित्रकूट विधानसभा की बात करें तो यहां भी जमकर साइकिल दौड़ी। सपा ने यहां 27,086 वोटों से भाजपा को शिकस्त दी। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में कृष्णा देवी को 345 वोटों की लीड मिली। यहां भाजपा से “मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा सपा की बड़ी लीड को अपने प्रभाव से रोकनें में कामयाब” रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नगेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव

City News Uttar Pradesh

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा : अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 लोग हुए घायल, चालक के नशे में होने की चर्चा …

City News Uttar Pradesh

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़