24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश हर्षित : योगी नें दी सैनिक स्कूल की सौगात ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा बांदा मंडल मुख्यालय पर सैनिक स्कूल खोले जाने की घोषणा का सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें स्वागत करते हुये शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि की संज्ञा दी है। कहा की मेरा पूर्व से ही सतत प्रयास था की मंडल मुख्यालय में सैनिक स्कूल की स्थापना हो।

सदर विधायकप्रकाश दिवेदी नें बताया की सैनिक स्कूल के लिये उचित स्थान भाजपा कार्यालय के आसपास कनवारा रोड पर खुले तो औऱ अच्छा होगा क्योकि यहां काफी अनुउपजाऊ जमीन है। यह स्थान सैनिक स्कूल के लिये सार्थक हो सकता है। गैस गोदाम के पास भूमि का चयन होता है तो उपयुक्त होगा। साथ ही पालिका क्षेत्र के पिछड़े अविकसित इलाके वार्ड 16 का विकास भी ।


सदर विधायक नें बताया की सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय के तहत ‘सैनिक स्कूल सोसायटी’ द्वारा संचालित किए जाते हैं। इसका मकसद हमारी रक्षा अकादमियों में होने वाली भर्ती में क्षेत्रीय असंतुलन से छुटकारा पाना है। ऐसे युवाओं को चुनना जो यहां से निकलकर देश की सेवा में भागीदार बन सकें। विधायक दिवेदी नें बताया की सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए कुछ शर्तें होती हैं।

यदि आप अपने बेटे का सैनिक स्कूल में दाखिला करवाना चाहते हैं तो उसके छठी व नौवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान ही प्रवेश दिला सकते हैं। इस दौरान बच्चे की आयु 10 से 12 वर्ष और 13 से 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा प्रति वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। ये स्कूल संबंधित राज्य सरकारऔर रक्षा मंत्रालय के दायरे में आता हैं। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हर साल जनवरी में होती है।


विधायक नें बताया की सैनिक स्कूल पूरी तरह से आवासीय तथा इंग्लिश मीडियम के होते हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। प्रत्येक स्कूल में फैकल्टी की कोई कमी नहीं होती है। यहां सभी तरह का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा होता है, ताकि कैडेट्स को अनुकूल वातावरण में ढाला जा सके। सैनिक स्कूल खोलने के उद्देश्य पर चर्चा में विधायक प्रकाश नें बताया की समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को राष्ट्र के सशस्त्र बलों और अन्य प्रसिद्ध व्यवसायों में एक अधिकारी के रूप में शानदार कॅरियर बनाने में सक्षम बनाता है। यह स्कूल कैडेटों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। यहां छात्रों को देश की रक्षा सेवाओं में अधिकारियों के रूप में नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोवंश प्रकरण : पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब

City News Uttar Pradesh

लग्जरी लाइफ जीने के लिए छह छात्र बने शातिर चोर, दो युवकों की मर्डर की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh Desk

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की तत्परता : रात में ही बहाल करा दी बिजली आपूर्ति …

महोबा के समाज कल्याण अधिकारी को मंत्री असीम अरुण ने किया निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज़