27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा
उत्तर प्रदेश

महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। मानव सेवा की परंपरा को एक “नया आयाम” देते हुए “निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकारदास” ने ‘देहदान महादान’ अभियान के तहत अपनी “मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर” चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य के लिए समर्पित करने का “ऐतिहासिक निर्णय” लिया है। धार्मिक जीवन जीने वाले संत का यह कदम न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह आस्था और विज्ञान के समन्वय का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। महंत ओंकारदास ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में विधिवत शपथ पत्र भरकर देहदान की घोषणा की। संस्थान की ओर से जारी प्रमाण पत्र में दर्ज है कि महंत की मृत्यु के उपरांत उनका पार्थिव शरीर एमबीबीएस और एमएस के छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं अनुसंधान कार्य में उपयोग किया जाएगा।

महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा

चिकित्सा शिक्षा में मानव शरीर रचना (एनाटॉमी) का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेडिकल छात्रों को वास्तविक शरीर के माध्यम से अंगों की संरचना, नसों, धमनियों और जटिल शारीरिक प्रणालियों को समझने का अवसर मिलता है। इससे भविष्य के डॉक्टरों को सर्जरी और उपचार में दक्षता प्राप्त होती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महंत के इस निर्णय को “जनहित में लिया गया सात्विक संकल्प” बताते हुए आभार व्यक्त किया। कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि समाज में देहदान के प्रति जागरूकता अभी भी सीमित है। ऐसे में संत समाज से जुड़े व्यक्ति का यह कदम लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होगा। महंत ओंकारदास ने अपने शपथ पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उनके उत्तराधिकारी अथवा परिवार के सदस्य उनकी अंतिम इच्छा का पालन करेंगे और पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि “यदि मेरा शरीर भावी डॉक्टरों के अध्ययन में सहायक बनता है, तो यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी सेवा” होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हद हो गई : दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने ‘युवाओं’ को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में ‘जुटे’ युवा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का प्रयास : तुर्रा नाले पर पुल निर्माण के लिये सीएम योगी नें दिखाई रुचि

City News Uttar Pradesh

बांदा में चल रहा मौत का कारोबार ? हर सुबह मंडराती है मौत ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : खुरहंड हत्या कांड में चौकी प्रभारी किये गये लाइन हाजिर…

City News Uttar Pradesh

कथित नटवर लाल सहायक आयुक्त सर्वेश के विरुद्ध ढाई माह पूर्व घोटाले का दर्ज हुआ था मामला …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़