
- शरद मिश्रा
बांदा। जसपुरा के “आमारा गांव के मजरा कुटी डेरा में रविवार की सुबह एक बाप की जिंदगी आग में राख” हो गई। 65 साल के शिवकरन निषाद अब इस दुनिया में नहीं हैं। पीछे रह गई है “उनकी बूढ़ी पत्नी गोदिया की चीखें, गिरवी रखी तीन बीघा जमीन और कर्ज का वो मर्ज, जो बांदा के किसानों की नियति” बन गया है। शिवकरन ने “जिंदगी भर खेतों में पसीना बहाया”। “तीन बेटियों को बाप ने अपने अरमानों से विदा” किया। लेकिन” बेटियों की शादी के लिए जो कर्ज लिया, वो कर्ज नहीं, गले की फांसी” बन गया। “तीन लाख रुपये के लिए उसने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रख दी। जमीन गई तो जैसे बाप की सांस ही चली” गई।
वह “प्रधानमंत्री आवास के छोटे से मकान में अकेले” रहते थे। खाना खाने के लिए एक किलोमीटर दूर रामलाल डेरा स्थित पुराने घर जाते थे, जहां पत्नी गोदिया और बहू रहती थीं। “दोनों बेटे पेट पालने के लिए सूरत में मजदूरी” करते हैं। “बाप अकेला पर कर्ज अकेला नहीं” था। वह हर “रात उसी कर्ज के बोझ तले दबता” रहा। भाई जयकरण बताते हैं, शिवकरन अक्सर परेशान रहते थे। कर्ज चुकाने का कोई रास्ता नहीं सूझता था। जमीन छुड़ाने की आस टूटती जा रही थी। रविवार सुबह 11:30 बजे वह आग की चपेट में आ गये।
मौके पर ही मौत हो गई। भाई का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस अभी इसे संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी कहते हैं,आग कैसे लगी,यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। लेकिन प्रश्न यही है, “ज्यों-ज्यों दवा की,मर्ज बढ़ता ही गया। कर्ज का यह मर्ज कब तक बांदा के किसानों को निगलता रहेगा” ? एक बाप ने बेटियों का घर बसाया,लेकिन अपना घर उजाड़ दिया। अब गोदिया रो-रोकर पूछ रही है,मेरा शिवकरन कहां गया? इसका जवाब किसके पास है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
