
- विनोद मिश्रा
बांदा। तहसील अतर्रा की नगर पंचायत ओरन में स्थित “अति प्राचीन बिहारी जी मंदिर आज अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़” रहा है। मंदिर के संरक्षक कृष्ण कुमार दास ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासनिक संरक्षण में मंदिर पर कब्जे की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि “न्यायालय द्वारा जारी स्टे” आदेश को “धता” बताकर मंदिर परिसर की चहारदीवारी तक तोड़ डाली गई। अब आशंका जताई जा रही है कि निशाने पर पूरा मूल मंदिर है।
संरक्षक कृष्ण कुमार दास महाराज के अनुसार मंदिर की सुरक्षा के लिए उन्होंने “हाईकोर्ट में रिट“दाखिल की थी। “कोर्ट से स्टे” मिला और उसकी “तामील भी विधिवत” करा दी गई। इसके बावजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं नगर पंचायत ओरन के प्रभारी अधिशासी अधिकारी इरफान उल्ला खान के निर्देश पर “ध्वस्तीकरण” नहीं रुका। “स्टे के बाद भी मंदिर की चहारदीवारी गिरा” दी गई। यह सीधे सीधे “न्यायालय के आदेश की अवहेलना” है।
आरोप है कि इलाके के राजनीतिक रूप से दबंगों ने क्षेत्रीय विधायक से मंदिर के फर्श, हाल, शेड और चहारदीवारी के नाम पर अवस्थापना मद से एक करोड़ दस लाख रुपये स्वीकृत कराए। संरक्षक का दावा है कि विकास की इस चादर में मंदिर की 75 बीघे की अरबों की जमीन और आधी सैकड़ा से अधिक दुकानों को हथियाने की साजिश छुपी है। तहसीलदार इसके रिसीवर हैं, फिर भी मंदिर का मूल स्वरूप बदलने का काम जारी है।
ओरन का यह भव्य बिहारी मंदिर सैकड़ों साल पुराना बताया जाता है। यहां की “जमीन की कीमत अरबों” में है। आरोप है कि दबंग इसी जमीन को बेचकर खुर्द बुर्द करना चाहते हैं। इसके लिए पहले अवस्थापना के नाम पर निर्माण दिखाया जाएगा, फिर “धीरे धीरे कब्जा” कर लिया जाएगा।
जब न्यायालय के आदेश का ही पालन न हो तो आम आदमी कहां जाए। संरक्षक कृष्ण कुमार दास ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन कानून से ऊपर है ? क्या आस्था के केंद्र को यूं ही तहस नहस होने दिया जाएगा। जनता की निगाहें अब हाईकोर्ट और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। इस मामले में प्रभारी अधिशासी अधिकारी इरफान उल्ला खान और संबंधित विधायक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
