City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवेली-बुंदेली कार्यक्रम के तहत जिला महिला अस्पताल में नवजात छह बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि बच्चियां बोझ नहीं हैं, बल्कि फरिस्ता बनकर धरती उतरी हैं। इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने नवजात बच्चियों की माताओं का मुंह मीठा कराया और प्रमाण तथा बच्चियों के वस्त्र सौंपे।

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं
Naveli-Bundeli program: Birthday celebrated by cutting cakes of six little fairies, girls are not burdens, they come down to earth as angels

कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि इस नवेली-बुंदेली कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत जिलाधिकारी की पहल सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने 2014 में नागरिकों से बेटियों को बचाने के लिए अपील की थी। कहा कि अब जागरूकता के कारण जनपद में लडकियों का अनुपात बढ़ने लगा है।

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं
Naveli-Bundeli program: Birthday celebrated by cutting cakes of six little fairies, girls are not burdens, they come down to earth as angels

डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के हाथों तीन हजार पालनों के वितरण कराए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बड़े सौभाग्य कि बात है कि आज छह दुर्गाओं ने जन्म लिया है।

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं
Naveli-Bundeli program: Birthday celebrated by cutting cakes of six little fairies, girls are not burdens, they come down to earth as angels

उन्होंने बच्चियों के दादा-दादी, माता-पिता का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि अब बच्चियां बोझ नहीं है, बल्कि आपके घर में जन्मी बच्ची फरिस्ता बनकर आई हैं। बच्ची के पैदा होने से विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की बौछार होने लगी है।

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं
Naveli-Bundeli program: Birthday celebrated by cutting cakes of six little fairies, girls are not burdens, they come down to earth as angels

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर महिला डिग्री काालेज प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता, जीजीआइसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता तथा श्रृद्धा गुप्ता सहित जिला चिकित्सालय स्टाफ ने केक काटकर छह नन्हीं परियों का जन्मोेत्सव मनाया। नवजात बच्चियों को जन्म देने वाली माताएं संगीता, छाया देवी, सरस्वती, मीना देवी, आरती देवी, सगुता प्रवीन का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर

अंकित बासू बनें ‘ब्रांड’: कुर्सी से पहले ‘दिल’ लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चा

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी दिनदहाड़े वारदात : डॉक्टर को परिवार सहित बंधक बनाकर 11 लाख की लूट …

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

शेरे दिल विधायक प्रकाश बिजली, सड़क के लिये सदन में गरजे : सरकार का खींचा ध्यान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़