26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों और उसके आसपास के क्षेत्रों से होने वाली लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को पुलिस ने विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक ने खुद कई बैंकों को चेक किया। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बांदा और अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा शहर क्षेत्र की कई बैंक शाखाओं को चेक किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Superintendent of Police Abhinandan campaigned, closely inspected bank branches, tested security arrangements

– एसपी ने चेकिंग अभियान चला परखी बैंकों की सुरक्षा

पुलिस अधीक्षक द्वारा पंजाब नेशनल बैंक शाखा इंदिरा नगर, बैंक आफ बड़ौदा शाखा इंदिरा नगर सहित कई बैंकों को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों यथा सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों को चेक किया गया । कुछ एक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खराब पाये गये जिसके संबंध में बैंक अधिकारियों से वार्ता कर उन्हे ठीक करवाने के लिए कहा गया ।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Superintendent of Police Abhinandan campaigned, closely inspected bank branches, tested security arrangements

पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हे बैंक का कार्य सुचारू रुप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
Superintendent of Police Abhinandan campaigned, closely inspected bank branches, tested security arrangements

उन्होने बैंकों के आसपास टहल रहे संदिग्ध व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की और संबंधित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के निर्देशित किया कि बैंक चेकिंग अभियान को अनवरत जारी रखा जाए । पुलिस अधीक्षक के निर्देश के पर समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर बैंक चेकिंग की गई ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार में यह दुस्साहस : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो का कब्जा कर निर्माण !

सावधानी हटी दुर्घटना घटी : कार व ऑटो में एक्सीडेंट, दो की मौत

बांदा डीएम अवैध खनन एंव परिवहन पर फिर गरजे, होगा जुर्माना।

City News Uttar Pradesh

जलती रही चीखें, बुझ गई जिंदगी: बहू की मौत पर ‘रहस्य’ गहराया, सात पर मुकदमा दर्ज

विधायक प्रकाश नें प्रचार के अंतिम क्षण तक जन संपर्क की झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh

बलिया वेल्थरा में सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकाने …

ब्रेकिंग न्यूज़