City News Uttar Pradesh
चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा
उत्तर प्रदेश

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस द्वारा निर्माणाधीन सरकारी पाइप लाइन से लोहे की सरिया चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार चोरों के पास से लगभग 50 हजार कीमत की 06 क्विंटल चोरी की गई सरिया बरामद हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोडर भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना कमासिन क्षेत्र के स्योहट में चल रहे पाइपलाइन के निर्माण की सरिया चोरी कर अभियुक्त चित्रकूट ले जा रहे थे।

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा
Four accused arrested with theft bars, police caught thieves while carrying loader to Chitrakoot

गौरतलब हो कि कमासिन क्षेत्र के स्योहट में एल एंड टी लिमिटेड द्वारा सरकारी पाइप लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है । गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक यहीं पर लगी एक गाड़ी में ड्राइवर है उसने अपने साथियों की मदद से निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सरिया की चोरी करने की योजना बनाई । आज जब अभियुक्तगण सरिया चोरी कर उसे लोडर के माध्यम से चित्रकूट ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने चोरों के पास से लगभग 50 हजार कीमत की 06 क्विंटल सरिया व घटना में प्रयुक्त एक लोडर बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में शत्रुघ्न उर्फ मुन्ना पुत्र भइयालाल निवासी दादौ थाना कमासिन, सन्तोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बरद्वारा थाना राजापुर चित्रकूट, जितेन्द्र मण्डल पुत्र शिवनाथ निवासी कल्यानपुर थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार व शिवाजी मण्डल पुत्र इन्दल मण्डल निवासी कल्यानपुर थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार शामिल हैं। पुलिस चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

Banda- उम्मीद: डीएम आनन्द लेगें ऐक्शन, मिलेगा पेट को पानी…

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

कनवारा बालू खदान खंड पांच में “लाल सोने की नहीं थम रही लूट” ? “प्रशासन बन गया है शिखंडी” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़