City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित
उत्तर प्रदेश

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले में हाल ही में गुप्त गोदावरी के निकट तीसरी गुफा का पता चला है। इसके अंदर की आकृति भूवैज्ञानिकों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। देश के विख्यात भूवैज्ञानिक गुफा के बारे में अध्ययन करने चित्रकूट पहुंच रहे हैं। हाल ही में चित्रकूट क्षेत्र में ग्लोबल जियो पार्क की सम्भावना का परीक्षण करने के लिए आई टीम के प्रमुख भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. सतीश त्रिपाठी एवं टीम के सदस्य डीएसएन कॉलेज उन्नाव के भूगोल विभाग के डॉ. अनिल साहू ने तीसरी गुफा का विस्तृत सर्वेक्षण किया।

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित
Third cave of Gupt Godavari found in Chitrakoot: The shape inside is attracting people

– सर्वे के लिए पहुंच रहे भू-वैज्ञानिक

टीम के हवाले से पता चला है कि गुप्त गोदावरी की पहाड़ी तिरोहन लाइमस्टोन (एक प्रकार की चूना पत्थर की चट्टान) से बनी है। पहाड़ी के ऊपर स्थित पेड़-पौधों की जड़ों के द्वारा जब यह जल चट्टानों तक पहुंचता है तो चट्टानों को घुलाकर गुफा का निर्माण करता है। गुप्त गोदावरी की पहली और दूसरी गुफा का निर्माण व विकास हजारों वर्ष पहले इसी प्रक्रिया से हुआ है।
पहाड़ी में धीरे -धीरे और गुफाएं भी इसी प्रक्रिया से विकसित हो रही हैं। तीसरी गुफा के अंदर जाकर खोजी दल ने गुफा की संरचना और उसमें स्थित स्थलरूपों का अध्ययन किया। टीम के सदस्य डॉ.अनिल साहू ने बताया कि गुफा का मुहाना 3-4 फीट व्यास का है। जिसमें से एक आदमी मुश्किल से रेंगकर प्रवेश कर सकता है। गुफा लगभग 6 फीट ऊंची है और दो भागों में विभक्त है।

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित
Third cave of Gupt Godavari found in Chitrakoot: The shape inside is attracting people

ऐसा प्रतीत होता है कि लाइमस्टोन चट्टानों के बीच मिट्टी घुलनें से रिक्त स्थान का निर्माण हुआ है। गुफा में स्टेलेग्टाइट और स्टेलेग्माइट पाए गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपी शर्मा नें बताया कि इस पूरे क्षेत्र में इस प्रकार की और भी गुफाएं होंगी जिन्हें खोजने और भूपर्यटन मानचित्र पर लाने की आवश्यकता है। अगर क्षेत्र के युवाओं को सही प्रशिक्षण दिया जाये तो क्षेत्र में आधारिक संरचना के साथ-साथ भूपर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें जन चौपाल में विपक्ष को ललकारा : जनता झूमी …

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन नें पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ के बाद ज़हरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एक घायल

पुलिस नें दो मोटर साईकिल चोर किये गिरफ्तार : बाईक एवं मोबाइल बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़