- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को फिर दोहराया कि उनकी पार्टी देश में लोकसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना गलत हैं। कुछ लोग ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोएं। लोग भी सावधान रहें।

मायावती ने कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश में बसपा के मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। मालूम हो कि कांग्रेस और सपा के एक साथ आ जाने के बाद से प्रदेश की राजनीति में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है। इसे लेकर कुछ नेताओं ने संकेत भी दिए थे। पर खुद मायावती ने एक बार फिर इसका खंडन किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
