City News Uttar Pradesh
1857 क्रांति के 'नायक' मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश

1857 क्रांति के ‘नायक’ मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, 1857 की महाक्रांति के महानायक मंगल पांडे की जयंती को कांग्रेसजनों ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। इस मौके पर जिले भर से जुटे कांग्रेसजनों ने मंगल पांडे की वीरता, बलिदान और ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध उठाई गई पहली मशाल को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन अर्पित किया।

1857 क्रांति के 'नायक' मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “1857 की पहली क्रांति के अग्रदूत मंगल पांडे ही थे, जिन्होंने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी की नींव को हिलाने का काम किया।” उन्होंने बताया कि ग्राम नगवा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश में जन्मे मंगल पांडे ने जब एनफील्ड रायफल में गाय-सूअर की चर्बी लगे कारतूस का विरोध किया, तो ब्रिटिश शासन थर्रा गया। 8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे को फाँसी पर लटकाया गया, लेकिन उनकी शहादत से उठी ज्वाला ने देश को आज़ादी की राह पर ला खड़ा किया।

1857 क्रांति के 'नायक' मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि मंगल पांडे की फाँसी ने पूरे देश को झकझोर दिया। “उनकी शहादत से देश में जिस क्रांति की ज्वाला उठी, उसने ब्रिटिश हुकूमत को बुनियादी स्तर पर हिला दिया था।” पूर्व जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार उर्फ लालू दुबे एडवोकेट ने कहा कि मंगल पांडे सिर्फ एक सैनिक नहीं थे, बल्कि आज़ादी की चेतना के प्रतीक थे। “उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि कैसे अत्याचार और दमन के विरुद्ध एक सिपाही भी क्रांति का शंखनाद कर सकता है।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही, सभी ने मंगल पांडे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी, और देश की आज़ादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में हाल बेहाल : एक्टिव केस दो लाख के करीब, 24 घंटे में 129 लोगो की हुई मौत …

हीरा खनन का मामला : बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम राज्यपाल के दर पर गूंजेगी …

City News Uttar Pradesh

कार में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म : समझौते के नाम पर पीड़िता को तीन दिन तक बनाया बंधक …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने कहा पेड़ लगाये: बुंदेलखंड को पर्यावरण के अनुकूल बनाये

Banda- आश्चर्य कुछ न कुछ दाल में काला : एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई 32 ग्राम पंचायतों की जांच,आखिर  क्यों नहीं?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़