City News Uttar Pradesh
बांदा में 'ढोंग' की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘ढोंग’ की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को एक बार फिर सरकारी तंत्र ने अपनी पारंपरिक रस्म अदायगी निभा दी। भाषण हुए, पौधे रोपे गए, तस्वीरें खिंचीं, प्रेस नोट जारी हुआ और पर्यावरण बचाने का सरकारी संकल्प फिर कागजों पर चिपक गया। लेकिन बुंदेलखंड की हकीकत आज भी चीख-चीख कर बता रही है कि हरियाली सिर्फ वादों में है, ज़मीन पर नहीं।

बांदा में 'ढोंग' की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी

राष्ट्रीय वन नीति के तहत 33% भूमि पर हरित क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन बुंदेलखंड आज भी महज 7.44% वन क्षेत्र पर ही ठहरा हुआ है। करोड़ों पौधे हर साल लगाए जाते हैं, पर उनमें से कितने जिंदा रहते हैं इस पर कोई बात नहीं करता। बुंदेलखंड के किसी भी जिले में वन नीति का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

इस वर्ष भी सरकारी कागज़ों में बांदा जिले को 50 लाख से अधिक पौधों का टारगेट मिला। वन विभाग ने कुछ क्षेत्रों में पौधरोपण किया, जबकि शेष जिम्मेदारी अन्य विभागों और पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवकों, वृक्ष अभिभावकों और किसानों पर डाल दी गई।

चित्रकूट मंदल बना भ्रष्टाचार का जंगल: करोड़ों का हरियाली खेल उजागर, सिस्टम मौन दर्शक ! 9

पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने “आदर्श पर्यावरण स्थलों” की बात दोहराई, “पौधशालाओं को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने का वादा किया। लेकिन जमीनी हालात यही कहते हैं कि ये सब बातें पहले भी कही गई थीं और नतीजा वही ‘ढाक के तीन पात’। पिछली सरकारों के समय से अब तक अरबों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन बुंदेलखंड आज भी जलवायु संकट, सूखा, और वन क्षरण से जूझ रहा है। हकीकत यह है कि पर्यावरण दिवस अब एक ‘फोटो अवसर’ बन कर रह गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“अमन” प्रकरण पर भाजपा नेता सक्रिय : प्रकाश नें पीड़ित परिवार को दिलाई पुलिस व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

बांदा कमिश्नर दंग: कोरोना संक्रमितों से की बात तो खुली व्यवस्था की पोल …

बांदा :सपा विधायक विशंभर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल चपर पेली का शिकार : नहीं मान रहे डेंगू बुखार, बेड हुये फुल

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

ब्रेकिंग न्यूज़