City News Uttar Pradesh
नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से 'महका' बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा
उत्तर प्रदेश

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से ‘महका’ बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कुर्बानी, प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) शनिवार को यहां “पारंपरिक उल्लास और गंगा-जमुनी तहज़ीब के रंग में रंगा” नजर आया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा हुई, तो साथ में “इंसानियत और एकता की मिसालें भी पेश” हुईं। जहां एक ओर मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह के हुक्म की कुर्बानी पेश की, वहीं दूसरी ओर “मुस्लिम भाइयों से गले मिलते हिंदू भाई, मोहब्बत में लिपटी मुस्कानें और घर-घर महकते मटन के लजीज व्यंजन” इन सबने मिलकर “बांदा की फिजा को सौहार्द और अपनेपन से सराबोर” कर दिया।

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से 'महका' बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

सुबह से ही शहर की गलियों में ईद की चहल-पहल दिखाई दी। ईदगाह, रब्बानिया मस्जिद, शेख सरवर साहब मस्जिद, मरकज, पीर वाली व गौसिया मस्जिद में हजारों की तादाद में नमाजी पहुंचे। नमाज के दौरान मौलाना साहब ने कुर्बानी का मतलब समझाते हुए कहा “कुर्बानी केवल जानवर की नहीं, बल्कि अपने अंदर के अहंकार, नफरत और बुराइयों की होनी चाहिए।” उन्होंने समाज को सफाई, अमन और एकता का पैगाम दिया। नमाज के बाद देश की शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से 'महका' बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

नमाज के बाद घर-घर सेवइयों और “मटन के खास व्यंजन” परोसे गए। “लज़ीज मटन कोरमा, मटन बिरयानी, मटन चाप और कबाब की खुशबू से बांदा की फिजां महक” गई। इस मौके पर “हिंदू पड़ोसियों की भी भारी मौजूदगी” रही। वे अपने मुस्लिम दोस्तों और पड़ोसियों से गले मिले और “स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ करते नहीं थके”

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से 'महका' बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। डीआईजी राजेश एस, डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल और एएसपी शिवराज सिंह स्वयं नमाज स्थलों पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। नमाज के बाद तीन दिन तक चलने वाली कुर्बानी की शुरुआत हो गई।

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से 'महका' बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

धार्मिक परंपराओं के अनुसार मुसलमान भाई कुर्बानी पेश कर गरीबों और जरूरतमंदों में गोश्त बांटते हैं, ताकि सबको त्योहार की खुशी मिल सके। बकरीद इस बार केवल एक त्योहार नहीं रहा, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया। “हर गली, हर मोहल्ले में एकता की मिठास और इंसानियत की महक” दिखाई दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट : बबेरू इलेवन को हरा कर नोयडा पहुंचा सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

संकट मोचन में महाआरती का हुआ आयोजन : सनातन धर्म एवं हिंदुत्व के प्रति जागृति लाने का उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: जल जीवन मिशन में “गुंडों” को दिया काम तो “खैर नहीं” !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

City News Uttar Pradesh

बांदा के शजर पत्थर की अब विदेशों में और बढ़ेगी कदर : मिला जीआई टैग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़