
- शरद मिश्रा
बांदा। “दीपावली की रात जो पटाखे खुशी बनकर फूटे थे, अब वही धुआं बनकर लोगों के फेफड़ों में जहर घोल” रहा है। आतिशबाजी का “गुबार और सर्दी की जहरीली धुंध” ने मिलकर पूरे शहर की “सांसें भारी” कर दी हैं। अस्पतालों की “ओपीडी में कतारें नहीं, हांफते हुए लोगों का रेला” है।
जिला अस्पताल में मंगलवार को 1069 मरीजों की भीड़ में “सबसे भयावह तस्वीर फिजीशियन कक्ष” के बाहर थी। 37 मरीज, एक ही शिकायत “सांस” नहीं आ रही। सीने में “जकड़न, दम घुटना, ऑक्सीजन” के लिए तड़प। हर मरीज को इन्हेलर और ऑक्सीजन पर रखना पड़ रहा है। यहां रोजाना 35 से 40 मरीज इसी हालत में आ रहे हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भी सोमवार को 939 मरीजों में 12 लोग केवल इसलिए आए क्योंकि उनके “फेफड़े धुएं” से जवाब दे गए।
यह “आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, चेतावनी” है। पिछले साल “दीपावली के बाद 10 से 15 मरीज आते” थे। इस बार संख्या सीधे तीन गुना। यानी “हवा में जहर तीन गुना बढ़ा” है। चिकित्सकों के अनुसार यह तो शुरुआत है। जिला अस्पताल के डाक्टर विनीत सचान और मेडिकल कॉलेज के डॉ. करन राजपूत का कहना है कि “पटाखों से निकला बारीक धुआं फेफड़ों की गहराई में जमा” हो गया है। ऊपर से “गुलाबी ठंड की धुंध ने उसे हवा में ही कैद” कर दिया है। यह मौसम “अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा” है।
भयावहता यह है कि “यह धुआं केवल मरीजों को नहीं, स्वस्थ लोगों को भी चपेट” में ले रहा है। “छोटे बच्चे, बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे” में हैं। अगर अब भी लोग “धूल, धुआं और धुंध” से नहीं बचे, इन्हेलर साथ नहीं रखा और लापरवाही बरती तो आने वाले दिनों में “यह आंकड़ा अस्पताल की क्षमता से बाहर” जा सकता है। “दीपावली का जश्न खत्म हो गया, लेकिन उसका कहर अब फेफड़ों में धधक” रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
