27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा की अमलोर बालू खदान, क्या हो रहीं ब्लैक मेलिंग का शिकार ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी क्षेत्र अमलोर गांव की केन नदी बालू खदान ब्लैक मेलिंग की शिकार के चक्कर में बेवजह शिकायतों के शिकंजे में है ! पर्यावरण के रक्षा की आड़ में कुछ समाज सेवी आखिर क्यों धन भक्षक बन गये है ? पर्यावरण की चिंता उन्हें अब सिर्फ आमलोर खदान में बालू के खनन में ही क्यों दिखाई दे रही है ? इसका पर्दाफाश हम करेंगे।


जिले में जो आमलोर खदान बखूबी नियमों के अनुसार चल रही है, उसे “तिल का ताड़” बनाने के पीछे गहरा रहस्य है। सूत्र बताते है की खदान संचालक से खदान संचालित करने के लिये ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा 18 लाख रुपया मांगा जा रहा है, इसके अलावा तीन ट्रक बालू रोजाना देने के लिये दबाव बनाया है। खनन में जहां से वाहन निकलता है उन जमीन के मालिकों को रुपया देकर बाकायदा संचालकों का करारनामा हुआ है फिर भी संचालकों को गलत दबाव औऱ शिकायतों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। पुलिस में संचालकों के खिलाफ हमला औऱ धमकी की शिकायतें की जा रहीं हैं ? आखिर क्यों ? पर्यावरण प्रेमियो का आमलोर खदान के पीछे अनर्गल प्रेम क्यों ?


हम हमेशा से नियम विरुद्ध खनन के विरोधी हैं। लगातार खबरे लिखते हैं औऱ दिखाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की विरोध कथित रूप से ब्लैक मेलिंग के लिये है। पोकलैंड जल धारा के बीच नहीं चल रही। बालू और पौधरोपण वाली गांव समाज की भूमि से बालू के ट्रक नहीं निकले। यह कटु सच्चाई है। अनर्गल आरोपों से मुद्दे को गरमाया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिऐ। ग्राम समाज की भूमि पर प्रशानिक मदद औऱ मौजूदगी में पौध रोपण करा दिया जाये। क्या दिक्कत है? प्रशासन इस औऱ ध्यान दे। अवैध खनन किसी खदान में होना दंडनीय है लेकिन खदान संचालकों को जो नियमों के तहत खनन कर रहें वह साजिश के शिकार न हों !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित ‘नगर सेवा’ की बने ‘मिसाल’: बाजार और वार्डों में सुनी ‘जनता की पीड़ा’

City News Uttar Pradesh

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल शक्ति मंत्री का दौरा : राहत समग्री वितरण में पार्टी जन करेंगे सहयोग

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले केंद्रीय बजट सरकार बचाने की मशक्कत

बीमा कंपनी की नहीं चली आना कानी : फोरम ने किया दस हजार का क्लेम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़