
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में सदर की सियासत में इन दिनों एक ही चर्चा है “विधायक प्रकाश द्विवेदी को इश्क” हो गया है। यह कोई ‘आम इश्क नहीं, यह जनसेवा के प्रति समर्पण का इश्क’ है।
इसी ‘बेमिसाल इश्क का जादू’ है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता भी ‘तुम पे कुर्बां मेरी जान’ की तर्ज पर उन पर ‘फिदा’ है।
राजनीतिक गलियारों में कहा जाता है कि ‘विधायक प्रकाश द्विवेदी’ जैसा ‘राजनीतिज्ञ विरला’ ही होता है। जो जनसेवा, राजनीति और धर्म की ‘त्रिवेणी के रूप में चर्चित’ हो।
उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव, कस्बों और जिला मुख्यालय में ‘विकास’ की केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ‘धरातलीय कहानी’ लिखी है। सड़क, पानी,सम्मान और समाधान हर मोर्चे पर वह ‘खरे’ उतरे हैं।
इसीलिए तो कहा जाता है कि सबके लिए ‘सर्व-सुलभ’ नेता लाखों में ‘एक’ ही मिलता है। सदर की जनता के ‘सुख-दुख’ में आधी रात को खड़ा होने वाले प्रकाश दिवेदी आज ‘जनता के दिलों पर राज’ करतें है।
यही कारण है कि सदर क्षेत्र की ‘जनता राजनीति’ की ‘पिच’ पर “विधायक प्रकाश की हैट्रिक” देखना चाहती है। हर बूथ से एक ही आवाज आ रही है “जय प्रकाश, तय प्रकाश”।
एक खास बात और है जो प्रकाश द्विवेदी को ‘दूसरों से अलग’ करती है। उनकी ‘बढ़ती लोकप्रियता’ को ‘विरोधी दल’ भी खुले मन से स्वीकार करते हैं।
विरोधियों के ‘मंच’ से भी उनके ‘कामों की तारीफ’ सुनाई देती है। यह किसी भी नेता के लिए ‘सबसे बड़ी जीत’ है। लेकिन कहते हैं न कि “जब दिया रोशनी देता है तो कुछ परछाइयों को तकलीफ” होती है।
वही हाल यहां भी है। पार्टी के ‘अंदर कुछ ईर्ष्यालु और स्वार्थी स्थानीय नेता’ ऐसे हैं जिनकी आंखों में “प्रकाश की यह लोकप्रियता किरकिरी बनकर चुभ” रही है।
इनमें सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के एक “दतचियरवा पर्यटन नेता” की है, जिन्हें लोग “मुंगेरी लाल” के नाम से भी नवाजनें लगें हैं। जो “दिन में सपने देखते हैंऔर धरातल पर कहीं नहीं” हैं।
कुल मिलाकर ‘सियासत’ में ‘बांदा सदर में एक ही कहानी’ है “विधायक प्रकाश का जनसेवा के प्रति समर्पण का इश्क और जनता की उनके प्रति बेमिसाल मोहब्बत”। एक ऐसा रिश्ता जो “राजनीति से ऊपर उठकर दिलों को जोड़ता” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
