City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर सरकार की बोलती करेंगे 'बंद': मानसून सत्र में सरकार से लेंगे हिसाब !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडमनोरंजनविधानसभा चुनाव 2027

विधायक विशंभर सरकार की बोलती करेंगे ‘बंद’: मानसून सत्र में सरकार से लेंगे हिसाब !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा के मानसून सत्र की उल्टी गिनती शुरू” होते ही “विपक्ष ने अपनी रणनीति तय” कर ली है। सपा के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने साफ कर दिया कि “3 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र” में वह “सरकार को जनता के मुद्दों पर घेरने” वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि “इस सत्र में राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुए चंदा चोरी” के मामले को “सबसे पहले” उठाएंगे। कहा कि “आस्था के नाम पर हुए इस खेल से जनता का भरोसा टूटा” है और “सरकार को इसका जवाब” देना होगा।

विधायक विशंभर बोले: 'सपा' की 'आंधी' तेज, भाजपा का होगा 'सूपड़ा साफ' !उन्होंने कहा कि “दूसरा बड़ा मुद्दा पेपर लीक” है। “प्रदेश के लाखों युवा हर बार मेहनत के बाद भी पेपर लीक की वजह से ठगे” जा रहे हैं। “बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़” करने वालों पर “सरकार नकेल कसने में नाकाम” रही है। इसके साथ ही “प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी वे सरकार से सवाल” करेंगे।

विधायक विशंभर की 'सदन' में 'गर्जना' क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी 'घेराबंदी'विधायक विशंभर यादव ने कहा कि केवल “प्रदेश के मुद्दे ही नहीं, बल्कि बांदा जनपद की समस्याएं” भी वे “सदन में प्रमुखता” से रखेंगे। उन्होंने “जलजीवन मिशन की नाकामयाबी का जिक्र” करते हुए कहा कि “गांव-गांव में नल” तो लग गए, लेकिन “पानी नहीं आ” रहा। “करोड़ों रुपये खर्च” के बाद भी “योजना फेल साबित” हो रही है। इस “योजना में अफसर मालामाल” हो गये।

विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?इसी तरह “बांदा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उन्होंने चिंता” जताई। विधायक का कहना है कि “जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में डॉक्टर, दवा और सुविधाओं का अभाव” है। मरीजों को “इलाज के लिए भटकना” पड़ रहा है। विशंभर यादव ने सीएम योगी पर भी सीधा हमला बोला। कहा कि “सरकार सिर्फ लफ्फाजी कर रही है। भाषणों से जनता का पेट नहीं भरता। धरातल पर विकास नहीं दिख रहा”। उन्होंने कहा कि “सपा जनता के मुद्दों को लेकर सदन में मजबूती से लड़ेगी” और “सरकार को हर सवाल का जवाब” देना होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आकाशीय बिजली का कहर : बिजली गिरने से मां- बेटे समेत तीन की मौत, कई लोग झुलसे, बूंदाबांदी के बीच हुई घटना

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश हुये “शायराना”: बोले “छोडेंगें न सबका साथ वो साथी मरते दम तक”

दुस्साहस : विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, 39 गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

City News Uttar Pradesh

मंडल में जाम का झाम : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें सरकार को लिखा पत्र

पालिकाध्यक्ष मालती बासू की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़