City News Uttar Pradesh
खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त में एक युवक की मौत हो गई और उसके मौसेरे भाई समेत चार अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के दिन मृतक के बड़े भाई की शादी धूमधाम से होनी थी, लेकिन दुखद हादसे के बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल
Happiness turned into mourning: groom’s brother died in bike collision, four injured

आपको बता दे फतेहपुर जनपद के ग्राम चक इचौली निवासी रामदयाल का 22 वर्षीय पुत्र विनोद बुधवार रात अपने बड़े भाई शिव शंकर की बरात बाइक से ग्राम कोर्रम बबेरू जा रहा था। उसके साथ 20 वर्षीय मौसेरा भाई पप्पू ग्राम मरका व कानपुर का एक रिश्तेदार 32 वर्षीय अवधेश भी बाइक पर सवार थे। इसी बीच बबेरू कोतवाली के ग्राम पतवन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत बाइक में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल
Happiness turned into mourning: groom’s brother died in bike collision, four injured

दूसरी बाइक पर सवार फतेहपुर जनपद के सुसवन गांव निवासी गया प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र संतोष व उसका 26 वर्षीय भतीजा बलवीर जख्मी हुए। वह चित्रकूट जानकीकुंड से आंख का इलाज करा गांव लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा। उपचार शुरू होने के पहले ही दूल्हे के भाई विनोद की मौत हो गई। भाई प्रमोद ने बताया कि हादसे के समय विनोद अपने मौसेरे भाई पप्पू की बाइक चला रहा था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। जोरदार टक्कर में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि घटना की लिखा-पढ़ी की गई है। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मामा ने भांजी के साथ की थी दरिंदगी

City News Uttar Pradesh

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

Banda- विकास से वंचित है बांदा का जामू गांव, ग्रामीण परेशान…

City News Uttar Pradesh

कोरोना से युद्ध : डीएम आनंद युवकों को बनायेगें “बाहुबली” …

City News Uttar Pradesh

Banda : मंगेतर के साथ गई किशोरी कानपुर में मिली, आरोपी फरार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़