- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर विशाल अटल युवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सदर विधानसभा में “धूम” मचा दी ।

यह यात्रा सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिलों के माध्यम से निकली गई । तिरंगा और पार्टी का ध्वज पूरे विधानसभा छेत्र में लहर- लहर लहराया।

इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ चल रहे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था । यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था ।

यह संकल्प यात्रा बिसंडा, बिल गांव, खुरहंड, गिरवा होते हुए शहर मुख्यालय के सभी मोहल्लों से गुजरी। जिला पंचायत परिसर स्थित अटल वाटिका पहुंच कर वहा पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यात्रा का समापन हुआ।

इस अटल यात्रा में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला वती जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, पूर्व डीडीसी राम भवन उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी महुआ मंडल अध्यक्ष राम कृष्ण शुक्ला, बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, आदि भाजपा नेतागण एंव बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे ।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
