25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा 'भ्रष्ट सिस्टम' की बन गया 'निशानी', 42 गांव सुविधाओं से वंचित
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा ‘भ्रष्ट सिस्टम’ की बन गया ‘निशानी’, 42 गांव सुविधाओं से वंचित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक ओर सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को ‘गांव-गांव’ तक पहुंचाने और ‘खुले में शौच मुक्त’ भारत का ‘दावा’ कर रही है, वहीं दूसरी ओर बांदा के जसपुरा ब्लॉक में सरकारी धन से बना सार्वजनिक शौचालय अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यह शौचालय आज तक आम लोगों के किसी काम नहीं आ सका। ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने खड़ा यह ‘ढांचा विकास की तस्वीर नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही’ और ‘सवालों का प्रतीक’ बन गया है।

सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा 'भ्रष्ट सिस्टम' की बन गया 'निशानी', 42 गांव सुविधाओं से वंचितब्लॉक परिसर में रोजाना दर्जनों गांवों से लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सबसे बुनियादी सुविधा सार्वजनिक शौचालय उनके लिए बंद पड़ी है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी दयाराम का आरोप है कि जसपुरा विकासखंड के अंतर्गत लगभग 42 गांव आते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय वर्षों से उपयोग के लायक नहीं है।

सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा 'भ्रष्ट सिस्टम' की बन गया 'निशानी', 42 गांव सुविधाओं से वंचितउनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं, जबकि जमीनी स्तर पर सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच सकीं। आरोप है कि शौचालय के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उनके अनुसार, नियमानुसार शौचालय के नीचे भूमिगत सेप्टिक टैंक और मानक के अनुरूप संरचना बनाई जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनका दावा है कि केवल ‘ढांचा’ खड़ा कर निर्माण पूरा दिखा दिया गया, जिससे ‘सरकारी धन का दुरुपयोग’ हुआ।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा, कोरोना टीकाकरण कराने के बाद निःशुल्क प्रमाण पत्र लेना जरूरी …

बांदा से चोरी गई 40वीं शताब्दी की देवी मकर संक्रांति में लौटी स्वदेश

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी का “मायाजाल” : बिना “बागवां” चल रहा मंडल “कारागार” तैनाती “न बाबा न” !

बांदा लोकसभा : सेनापति पर निर्भर करेगा पांच लाख से जीत का लक्ष्य ?

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

ब्रेकिंग न्यूज़