City News Uttar Pradesh
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता 'हाउस अरेस्ट': सीएम का कर रहे थे 'विरोध'
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट: सीएम का कर रहे थे विरोध

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन पर काले झंडे दिखाते हुये प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी समिति चौक की ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने “दान चोर, गद्दी छोड़”, “मुख्यमंत्री वापस जाओ”और “योगी जब डरता है पुलिस को आगे करता है” के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता 'हाउस अरेस्ट': सीएम का कर रहे थे 'विरोध' मंडी समिति चौक पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल, एसओजी टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेसजनों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे और बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद शहर कोतवाल के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता 'हाउस अरेस्ट': सीएम का कर रहे थे 'विरोध' मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा,“जगह-जगह कांग्रेसजनों को रोका गया, फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जब तक राम मंदिर दान चोरी के मुख्य अभियुक्तों चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोविन्द राव की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कांग्रेस का धरना, प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।” विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, अमित तिवारी, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ने ‘पीडीए’ का उठाया झंडा: बोले- जनता के ‘हक’ पर सरकार का ‘डाका’

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी का ऐलान, प्रत्येक न्याय पंचायत में बनाई जाएगी बड़ी गौशाला …

मिशन 2022 : बांदा पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, बोले 350 से ज्यादा जीतेंगे सीटें …

City News Uttar Pradesh

Banda- भाजपा केआत्म निर्भर अभियान कार्यक्रमों की तिथियां घोषित।

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का चला डंडा: बेलगाम 105 वाहनों पर जुर्माना, 50 से अधिक ई-रिक्शा हुए सत्यापित

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़