30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना गिरवां में डीएम नगेंद्र प्रताप और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध और निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

समाधान दिवस में ग्राम देवरार से आए एक शिकायतकर्ता ने रास्ते पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। डीएम नगेंद्र प्रताप ने तुरंत नायब तहसीलदार को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करने और उचित कार्रवाई का आदेश दिया। इसी तरह, बछडौर गांव के एक फरियादी द्वारा जमीन विवाद का मामला पेश करने पर डीएम ने चकबंदी लेखपाल को मौके पर जाकर मामले को हल करने के निर्देश दिए। ग्राम गुरौड़ा के एक निवासी ने पैसे के लेन-देन और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर थानाध्यक्ष को तत्काल जांच करने का आदेश दिया गया।

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

डीएम नगेंद्र प्रताप ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मकसद यही है कि जनता की छोटी से बड़ी समस्याओं को मौके पर हल किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में हो।

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता और समय के साथ किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नरैनी, सीओ नरैनी, नायब तहसीलदार नरैनी, और राजस्व एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

दिनदहाड़े ‘ठगी’ से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद ‘तीनों’ फरार

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेंद्र हुये भाऊक : विभाजन विभीषिका पर दे रहे थे भाषण

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले, सौ दिन के रोडमैप में ढिलाई पर सख्त होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़